उड़ते विमानों में बम की धमकियां, एयरलाइंस को कैसे-कितनी चुकानी पड़ी अफवाहों की कीमत?

Bomb Threats to Flights Inside Story: फ्लाइटों को बम की धमकियां मिलने का खामियाजा एयरलाइंस को भुगतना पड़ा रहा है। एक एयरलाइन करोड़ों रुपये का नुकसान उठा रही है। 7 दिन में करीब 40 फ्लाइटों को धमकी मिल चुकी है, लेकिन धमकियां देने वाले का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Regional Air Connectivity

मोदी सरकार का फोकस देश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर हैं।

Bomb Threats Caused Loss of Billions: फ्लाइटों को पिछले 7 दिन से बम से उड़ानें की धमकियां लगातार मिल रही हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, विस्तारा, अकासा, स्पाइस जेट समेत दुनिया की सभी बड़ी एयरलाइंस के विमानों में बम होने की धमकियां मिलीं। पिछले 7 दिन में भारत से उड़ान भरने वाली अलग-अलग एयरलाइंस की फ्लाइटों के अंदर बम होने की धमकी से हड़कंप मचा। इनमें से करीब 25 केस रिपोर्ट हुए हैं। आज फिर 2 फ्लाइटों को धमकी मिल चुकी है। एक एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आ रही ही फ्लाइट थी और दूसरी विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट थी।

विज्ञापन

दोनों फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर चैकिंग की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार धमकियां अफवाह साबित हुईं। इस तरह धमकियां मिलने से दहशत फैल जाती है। मामलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने फ्लाइट्स में एयर मार्शल की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने भी एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांग ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बम की धमकियां मिलने से एयरलाइंस को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। आइए जानते हैं कि एयरलाइंस को बम की धमकियां मिलने की कीमत कैसे और कितनी चुकानी पड़ रही है?

विज्ञापन

एक एयरलाइन ने उठाया 3 करोड़ का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बम की फर्जी धमकियों के कारण एयलाइंस को रसद इधर से उधर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लागत पर भी काफी असर पड़ा है, जिससे एक एयरलाइन करोड़ों रुपये का नुकसान उठा रही है। 14 अक्टूबर को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 777 विमान में बम होने की धमकी मिली तो फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में लैंड कराया गया। 200 यात्रियों और लगभग 130 टन जेट ईंधन ले जा रहे इस विमान की सेफ लैंडिंग के लिए 100 टन से ज्यादा ईंधन छोड़ना पड़ा। इस वजह से न सिर्फ ईंधन की बर्बादी हुई, बल्कि एयरलाइन को 1 करोड़ रुपये ($120,000) का नुकसान उठाना पड़ा। लेट लैंडिंग फीस, यात्रियों के लिए रहने का प्रबंध, विमान को ग्राउंड करने और क्रू मेंबर्स की रिप्लेसमेंट का मिलाकर यह नुकसार 3 करोड़ रुपये ($ 360,000) से ज्यादा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने उठाया 15-20 करोड़ का नुकसान

रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान में बम होने की धमकी मिली। इस कारण फ्लाइट को कनाडा के सुदूर शहर इकालुइट की ओर मोड़ दिया गया। 200 से अधिक यात्रियों को लेकर यह विमान शिकागो पहुंचने से पहले साढ़े 3 दिन तक जमीन पर खड़ा रहा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एयरलाइन को कनाडा एयरफोर्स का विमान किराए पर लेना पड़ा, जिससे खर्चा बढ़ गया। बोइंग 777 विमान का दैनिक किराया 17000 डॉलर से लेकर 20000 डॉलर तक है। बम की धमकी मिलने के बाद यह लागत 15-20 करोड़ रुपये ($1.8-2.4 मिलियन) से अधिक होने की उम्मीद है। इसके अलावा जिन एयरलाइन की फ्लाइटों में बम होने की धमकी मिल चुकी है, उनको हुए नुकसान का अनुमान लगाया जाए तो अरबों का नुकसान एयरलाइंस के भविष्य पर असर डाल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ