पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जनता दल (यूनाइटेड) को तोड़ देगी। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने जीवन में कभी भी प्रधान मंत्री नहीं बन सकते।
अभी पढ़ें – बच्चों को दाल परोसने पर दलित छात्राओं पर भड़का कुक, जबरन फेंकवाया खाना
गौरतलब है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) को बड़ा झटका दिया है। यहां मणिपुर के सात में से पांच विधायकों ने भाजपा से हाथ मिलाया है। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुशील मोदी ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर अब जद (यू) से मुक्त हो गए हैं। बिहार में, लालू यादव बहुत जल्द जद(यू) को तोड़ देंगे और वह बिहार को जद (यू) से ‘मुक्त’ कर देंगे।
मीडिया द्वारा जद (यू) प्रमुख राजीव रंजन ललन सिंह के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि मणिपुर में पार्टी के विधायकों का भाजपा में विलय धन बल का उपयोग करके किया गया था, उन्होंने कहा, ललन के आरोप निराधार हैं। क्या उनके विधायक इतने कमजोर हैं कि उन्हें पैसे से खरीदा जा सकता है? यदि ऐसा है, तो उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उन्होंने टिकट किसे दिया है।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
15 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
18 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines