Rajasthan: बच्चों को दाल परोसने पर दलित छात्राओं पर भड़का कुक, जबरन फेंकवाया खाना

Throw Meals
विज्ञापन

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकार स्कूल में दो दलित लड़कियों के साथ कथित तौर पर जातीय भेदभाव करने के आरोप में एक रसोइए को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दलित लड़कियों ने शुक्रवार को बड़ौदी क्षेत्र के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाना खा रहे बच्चों को दाल परोसा। बच्चों का दाल परोसता देख रसोइया लालू राम गुर्जर भड़क गया और उसने बच्चों से जबरन खाना फेंकवा दिया। इसके अलावा लालू राम ने भी गूंथे हुए आटे और दाल को भी फेंक दिया।

Advertisment

छात्रों से बोला रसोइया- दलित छात्राओं ने खाना परोसा है, फेंक दो

उधर, पुलिस ने कहा कि लालू राम ने दलित बच्चियों द्वारा दाल परोसने पर आपत्ति जताई और भोजन कर रहे छात्रों से कहा कि इसे फेंक दें क्योंकि यह दलितों ने परोसा है। छात्रों ने रसोइए की बात मानते हुए खाना फेंक दिया।

घटना के बाद लड़कियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ स्कूल पहुंचीं और रसोइए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की रोकथाम के तहत गोगुंडा पुलिस स्टेशन में रसोइए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसोइए को किया गिरफ्तार

जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसोइए लालू राम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रसोइया अपनी पसंद के छात्रों से खाना परोसता था जो उच्च जाति के हैं, लेकिन शुक्रवार को एक शिक्षक ने दलित लड़कियों को खाना परोसने के लिए कहा, क्योंकि बच्चे अच्छी तरह से खाना नहीं परोसे जाने की शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ