---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले नया नाटक! जीतन राम मांझी क्यों मांग रहे 2 मंत्रालय?

Jitan Ram Manjhi Demanded 2 Departments in Bihar: बिहार में एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार को दबाव की राजनीति का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

Jitan Ram Manjhi Demanded 2 Departments in Bihar : बिहार की राजनीति ने अभी-अभी एक बड़ा बदलाव देखा है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ऐसा शायद आगे भी हो सकता है। राज्य में कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने विधायकों के लिए दो विभागों की मांग रख दी है। बिहार कैबिनेट का विस्तार आगामी पांच फरवरी को होने की उम्मीद है और उसी दिन विभागों का बंटवारा भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

दरअसल, बिहार में बीते दिनों ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए भाजपा के साथ जाने का फैसला किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और उसी दिन फिर से शपथ ले ली थी। अब वह एनडीए के साथ हैं तो नई सरकार का गठन भी होना है। लेकिन, जीतन राम मांझी ने दो विभागों की मांग करके एक बार फिर राजनीतिक संकट खड़ा करने की शुरुआत कर दी है। इसे दबाव की राजनीति भी कहा जा रहा है। उन्होंने इस मांग के पीछे का कारण भी बताया।

मांझी ने क्यों मांगे 2 विभाग

मांझी ने शुक्रवार को कहा कि कैबिनेट विस्तार 5 फरवरी को होगा और उसी दिन यह भी तय होगा कि किसे कौन सा विभाग दिया जाना है। मैं शुरुआत से यह कहता रहा हूं कि अगर निर्दलीय विधायकों को हमेशा से विभाग दिए जाते रहे हैं तो हमारी पार्टी के पांच विधायक हैं। ऐसे में हमें निश्चित तौर पर 2 विभाग मिलने चाहिए। हमने इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नित्यानंद राय और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। उम्मीद है कि ये मांग मानी जाएगी।

---विज्ञापन---

इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संकेत दिया था कि कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को इस पर फैसला लेना है और यह जल्दी होगा।

ये भी पढ़ें: सिर पर हेलमेट और हाथ में दरांती, बैंक से 8.53 लाख लूट ले गया शख्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: छात्र के निलंबन पर एनआईटी कालीकट में तनाव; राम मंदिर से कनेक्शन?

ये भी पढ़ें: RBI ने दी KYC Scam से सतर्क रहने की सलाह; क्या करें और क्या नहीं

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2024 08:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola