रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बुधवार को राजभवन के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रमन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और अकलतरा विधायक सौरभ सिंग को पंचशील नगर की दिशा से मुख्यमंत्री निवास में झंडा फहराने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभी पढ़ें – Tata Punch EV: कम दाम और लंबी रेंज के साथ जल्द सड़कों पर दौड़ेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें
बेरोजगारी को लेकर हो रहा है प्रदर्शन
बता दें कि OCM चौक पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक BJYM द्वार किए जा रहे इस प्रदर्शन में राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह समेत सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि इस प्रदर्शन के पीछे का कारण राज्य में लगातार बढ़ती बेरोजगारी और अपराध को लेकर किया जा रहा है।
वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में रोक रखा है। लेकिन फिर भी सभी लगभग सीएम हाउस के काफी करीब पहुंच चुके हैं। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई है। भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद है। इस दौरान वहां हमारे न्यूज 24 mp-cg के रिपोर्टर वैभव शिव पांडे मौके पर मौजूद हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, ये मफियागढ़ बन गया है। बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई पूछेगा कि सबसे बड़ा लबरा कौन है तो ये एक ही नाम आएग। 45 महीना बीत गया, युवाओं का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भूपेश सरकार लग रही है। नौकरी की पोल तो विधानसभा में खुल गई है। दस लाख नौकरियां देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन युवाओं को ठग दिया।
उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद 15 साल बीजेपी की सरकार रही। आज इस आंदोलन के बाद राज्य में तीस साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी। इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’।
गंगाजल लेकर झूठा वादा करने का मांगेंगे हिसाब
वहीं बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कौरवों के पिता चाहते थे कि दुर्योधन कुरुक्षेत्र संग्राम में जीतकर वापस लौटे। उन्हें पता था कि उसे कोई मार सकता है तो वह भीम है। भीम को धृतराष्ट्र बुलाते हैं। कृष्णा को आलिंगन करने बुलाते है। कृष्ण रोकते हैं। भीम की प्रतिमा भेज दी जाती है। आलिंगन से भीम की प्रतिमा चूर-चूर हो जाती है। इस कहानी को इसलिए रख रही हूं क्योंकि आज छत्तीसगढ़ ऐसे ही धृतराष्ट्र के आलिंगन में है। इसलिए आज सबको भूपेश बघेल से जवाब मांगने जाना पड़ेगा। पुरंदेश्वरी ने कहा कि एक हाथ में गंगा जल लेकर झूठा वादा करने का हिसाब मांगा जाएगा.
रमन सिंह ने लगाया नारा, अबकी बार भाजपा सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है। सरकार के एक मंत्री कह रहे हैं कि बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा नहीं किया। सरकार इस आंदोलन से इतना डर गई है कि सड़कों पर कंटेनर रख दिया है. झूठे वादे करके सरकार आई है। सरकार कहती है कि पांच लाख नौकरी दी गई, लेकिन जब विधानसभा में जवाब आता है तो 18 हजार नौकरियां देने की बात होती है। भृत्य के पदों के लिए दो-दो लाख आवेदन आ रहे हैं।
इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली से सरकार गिरना तय- तेजस्वी
वहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भूपेश सरकार डर चुकी है। पुलिस डर चुकी है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद कई राज्यों के आंदोलनों में मैं भाग ले चुका हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा ने जिस तरह से आंदोलन किया है, जिस तरह से सरकार को डरा दिया है। ऐसा आंदोलन मैंने नहीं देखा है। मैं हनुमान की जन्म स्थली कर्नाटक से आता हूं, आज श्री राम के ननिहाल आया हूं। ये संघर्ष करने का समय है, लाठी खाने का समय है, सरकार को उखाड़कर फेंकने का समय है।
सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये सरकार सबसे भ्रष्टतम सरकार है। भूपेश बघेल चीफ मिनिस्टर नहीं है, वह सोनिया गांधी के कलेक्शन मास्टर हैं। युवा मोर्चा तीन महीने का समय सरकार को दे रहा है कि सरकारी नौकरी के रिक्त पदों को भरे। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। युवा मोर्चा पीछे पड़कर ये काम करवाएगा। दिसम्बर महीने में युवा मोर्चा फिर एक बार हुंकार करेगा। इस हुंकार से कुर्सी हिल गई है। अगले हुंकार में सरकार गिरना तय है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
8 mins agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
14 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines