हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhaum Pradosh Vrat 2026: सावन भौम प्रदोष व्रत आज, जानिए संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Bhaum Pradosh Vrat 2026: आज 25 अगस्त को सावन माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी का प्रदोष व्रत है. मंगलवार के दिन होने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत होगा. आइये प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज है सावन भौम प्रदोष व्रत (PIC CREDIT- AI)

Pradosh Vrat 2026 Today: आज सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि रहेगी. ऐसे में शाम के समय त्रयोदशी तिथि को महत्व देते हुए, आज सावन शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन होने से यह भौम प्रदोष व्रत होगा. आज मंगला गौरी व्रत भी है ऐसे में मंगला गौरी और भौम प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है. आपको आज भौम प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बताते हैं.

भौम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त (Bhaum Pradosh Vrat Puja Muhurat)

आज त्रयोदशी तिथि का आरंभ सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हो गया है, इस तिथि का समापन कल 26 अगस्त की सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत के दिन संध्या पूजा का महत्व होता है. आज भौम प्रदोष के दिन शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूजा करें. प्रदोष काल मुहूर्त शाम को 6 बजकर 51 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 4 मिनट के बीच रहेगा. प्रदोष काल का समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है. शिव भक्त इस मुहूर्त में शिव जी की पूजा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Mangla Gauri Vrat 2026: मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के दिन संध्या पूजा के लिए शाम के समय स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर में पूजा स्थान की सफाई कर पार्थिव शिवलिंग स्थापित करें. उत्तर-पूर्व दिशा में मुख करके शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें. शिव जी को बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं. ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें. भगवान शिव को खीर, हलवे, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. इसके बाद आरती कर पूजा संपन्न करें.

भौम प्रदोष व्रत के उपाय (Bhaum Pradosh Vrat Upay)

व्यापार में लाभ के लिए – आपको व्यापार में नुकसान हो रहा है और इसके कारण पैसों की तंगी झेलनी पड़ रही है, तो तीन मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें. इसके बाद इसे अपने गले में धारण कर लें.

विज्ञापन

कर्ज से मुक्ति के लिए – मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत पर कर्ज से मुक्ति और राहत के लिए ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें. आप इस ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का 11 बार पाठ करें.

नौकरी की परेशानियों के लिए – नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है या नौकरी नहीं मिल रही है. ऐसे में आपको भौम प्रदोष के दिन हनुमान मंदिर जाकर शहद चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही हनुमान जी चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola