Mangla Gauri Vrat 2026: आज मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat 2026: सावन महीने में मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत किया जाता है. सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत 25 अगस्त को है. मंगला गौरी व्रत के साथ ही भौम प्रदोष का संयोग बन रहा है.

SAWAN.jpg_f51148

सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत (PIC CREDIT - AI)

Mangla Gauri Vrat 2026: सावन महीने में मगंलवार के दिन माता पार्वती और शिव जी को समर्पित मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी-वैवाहिक जीवन के लिए किया जाता है. मंगला गौरी व्रत के दिन भौम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. सावन का चौथा और आखिरी मंगला गौरी व्रत 25 अगस्त को है. इस दिन सुहागिन महिलाओं के लिए व्रत करना अच्छा होता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से मां गौरा और महादेव का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का संयोग (Mangla Gauri Bhaum Pradosh Vrat)

पंचांग के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों तिथियों को यह व्रत किया जाता है. इस बार त्रयोदशी तिथि 25 अगस्त की सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 26 अगस्त की सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. प्रदोष काल के समय को महत्व देते हुए. प्रदोष व्रत 25 अगस्त को है. मंगलवार के दिन होने से यह भौम प्रदोष व्रत होगा. ऐसे में मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत एक ही दिन है. यह दोनों ही व्रत माता पार्वती और शिव जी की पूजा के लिए समर्पित हैं.

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत शुभ मुहूर्त (Mangla Gauri Vrat Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:32 पी एम से 03:24 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:51 पी एम से 07:13 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:51 पी एम से 07:57 पी एम
प्रदोष पूजा मुहूर्त – 06:51 पी एम से 09:04 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:01 ए एम से 12:45 ए एम, 26 अगस्त

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत के दिन इन शुभ मुहूर्त के साथ ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है. त्रिपुष्कर योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवि योग रात को 10 बजकर 51 मिनट से लेकर अगले दिन 26 अगस्त की सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि (Mangla Gauri Vrat Puja Vidhi)

वैवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए यह व्रत करती हैं. कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं. सावन मंगला गौरी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. घर के मंदिर की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाएं. चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा के समक्ष धूप और दीप जलाएं. माता पार्वती को सुहार सामग्री चढ़ाएं. इसके साथ ही फल और मिठाई का भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ