ज्यादातर लोगों को नई और हल्के रंग की बेडशीट लेने का शौक होता है। कुछ लोग तो रोजाना अपने बेडरूम की बेडशीट बदलते हैं ताकि उनका कमरा सुंदर और साफ-सुथरा लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रंग ऐसे होते है कि जिन रंग की बेडशीट नहीं बिछानी चाहिए। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय बताते है की पीले रंग की बेडशीट, सोफा कवर या तकिया कवर को नहीं बिछाना चाहिए।
अगर आप बाजार जाकर बेडरूम के लिए बेडशीट या सोफा कवर लेने का विचार कर रहे हैं तो कोशिश करें पीले रंग को चुनने से बचें। आइए जानते हैं इंद्रेश उपाध्याय जी से कि आखिर क्यों पीले रंग की बेडशीट नहीं बिछानी चाहिए?
पीले रंग से जुड़ी आध्यात्मिक मान्यता
इंद्रेश उपाध्याय के अनुसार, पीतांबरी ( पीले वस्त्र ) में स्वयं श्री ठाकुर जी का वास होता है। इस वजह से कहा गया है कि पीले रंग की बेडशीट को नहीं बिछाना चाहिए। यदि आपको मंदिर जाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है या ठाकुर जी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं लेकिन मन में वृंदावन कि गहरी भावना उमड़ रही है तो आप पीले वस्त्र पहनकर यह भाव रख सकते हैं कि ठाकुर जी महाराज आपके आसपास ही हैं।
महाभारत से जुड़ा संदर्भ
इसके आगे इंद्रेश उपाध्याय जी ने बताया की महाभारत में उल्लेख मिलता है कि युधिष्ठिर महाराज का नियम था कि जहां भी वह पीला वस्त्र देखते थे, वहीं झुककर प्रणाम करते थे। क्योकिं उनका मानना था कि पीला रंग स्वयं श्रीकृष्ण का प्रतीक है। इसलिए पीले वस्त्र को हमेशा विशेष आदर और सम्मान दिया जाना चाहिए।
कब पहनें पीले रंग के वस्त्र?
गुरुवार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन पीले रंग से जुड़ा होता है। इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है और पीला रंग ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इससे घर-परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-घर को बुरी नजर से बचाएगा नींबू का ये नुस्खा, जाएगा दुर्भाग्य और लाएगा सौभाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
11 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
12 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
14 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
14 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
15 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines