Bharat Jodo Yatra की खूबसूरत तस्वीर, मां सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

Rahul gandhi

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन

मां के जूतों के फीते को बांधते नजर आए राहुल

यात्रा के दौरान राहुल और सोनिया गांधी की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। आज जो फोटो सोशल मीडिया में घूम रही है, उसमें वह बीच सड़क पर अपनी मां के जूतों के फीते को बांधते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। सेहत के कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, राहुल गांधी को भी यात्रा में एक मजबूत हाथ मिल रहा है। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।

विज्ञापन

बारिश में भाषण का वीडिया हुआ था वायरल

इसके पहले राहुल गांधी की बारिश में भाषण देते एक वीडियो वायरल हुआ था। कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे तब बारिश होने लगी, उन्होंने बारिश में भी अपनी स्पीच जारी रखी।

बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। अभी ये यात्रा दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ