Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्र में आज कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होगीं। वो कर्नाटक के मंड्या में इस यात्रा में शामिल होंगी और पद यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा भी करेंगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।
अभी पढ़ें – Amit Shah Viral Video: ‘मस्जिद में कुछ चल रहा है क्या?’ कहते ही अमित शाह ने रोक दिया भाषण, जानें वजह
गौरतलब है कि स्वास्थ्य के कारणों से सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, राहुल गांधी को यात्रा में एक मजबूत हाथ भी मिलेगा। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।
Congress interim President Sonia Gandhi offered Dussehra Prayers at Bheemanakolli Temple in Begur Village in HD Kote Assembly, Karnataka pic.twitter.com/LdK4FdkMrC
— ANI (@ANI) October 5, 2022
---विज्ञापन---
इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। बता दें कि आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्तूबर को दो दिन यात्रा को विश्राम दिया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।