---विज्ञापन---

बरेली में फिर गंगवार का दबदबा, साइकिल हुई पंचर! जानें क्या कहते हैं कि चुनाव आयोग के आंकड़े?

Bareilly Lok Sabha Election Result 2024 : देश में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर चुनाव नतीजों के रुझान सामने आ रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में एनडीए को सबसे ज्यादा निराशा हाथ लगी है, जबकि इंडिया गठबंधन ने बढ़त बनाई है।

---खबर नीचे जारी है---

Bareilly Lok Sabha Seat 2024 Result : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। जहां उत्तर प्रदेश में चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बड़ा झटका लग रहा है तो वहीं बरेली लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिल रहा है। बरेली में गंगवार का दबदबा कायम है, जबकि साइकिल पंचर हो गई। जानें क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े?

संतोष गंगवार के गढ़ में फिर खिला कमल

---खबर नीचे जारी है---

यूपी की हाई प्रोफाइल सीट बरेली से इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष गंगवार का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह छत्रपाल गंगवार को चुनावी मैदान में उतारा, जबकि इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने प्रवीण सिंह ऐरन को चुनाव लड़ाया। चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस सीट से बसपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया था।

यह भी पढ़ें : बिहार में ‘त्रिमूर्ति’ के सामने कैसे फेल हो गए तेजस्वी यादव? नहीं चला ‘सफाचट..सफाचट’ दांव

---खबर नीचे जारी है---

बरेली से छत्रपाल गंगवार आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बरेली से छत्रपाल गंगवार 31448 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अबतक उन्हें 390820 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन हैं, जिन्हें 359372 वोट हासिल हुए हैं। तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के उम्मीदवार इरशाद अंसारी हैं। इस सीट पर अबतक नोटा को 4624 मत मिले हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें :महाराष्ट्र में असली खिलाड़ी बनकर उभरे उद्धव, आधी सीटें मिलती दिख रहीं भाजपा को

भाजपा का गढ़ माना जाता है बरेली

---खबर नीचे जारी है---

बरेली भाजपा का गढ़ माना जाता है। संतोष सिंह गंगवार इस सीट से 8 बार सांसद चुने गए थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर प्रवीण सिंह ऐरन साल 2009 में बरेली से सांसद बने थे। साथ ही वे बरेली विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

First published on: Jun 04, 2024 03:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola