महाराष्ट्र में असली खिलाड़ी बनकर उभरे उद्धव, आधी सीटें मिलती दिख रहीं भाजपा को

Shiv Sena (UBT) Vs BJP In Maharashtra Election : महाराष्ट्र में महायुति को करारा झटका लग रहा है। मतगणना के रुझानों में MVA आगे है। इस लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे असली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती चल रही है। महाराष्ट्र में चौंकाने वाले चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे असली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। शुरुआती मतगणना में भाजपा को करारा झटका लग रहा है, जबकि महाविकास अघाड़ी (MVA) आगे है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं चुनावी रिजल्ट के रुझान?

विज्ञापन

27 सीटों पर MVA आगे

विज्ञापन

अगर महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की बात करें तो रुझानों में इंडिया महागठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि 18 सीटों पर एनडीए की बढ़त है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। अब बड़ा सवाल उठता है कि पार्टी टूटने के बाद भी उद्धव ठाकरे ने ये चमत्कार कैसे किया? उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ भाजपा को आधे में समेट दिया, बल्कि बागियों का भी सूपड़ा साफ कर दिया।

विज्ञापन

जानें इस चुनाव के असली खिलाड़ी कैसे बने उद्धव ठाकरे

सीएम की कुर्सी छोड़ने और पार्टी टूटने के बाद भी उद्धव ठाकरे नहीं टूटे। उन्होंने महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा। उनकी जीत में सिंपैथी फैक्टर और स्ट्रैटजी की मुख्य भूमिका है। पार्टी टूटने के बाद उद्धव ठाकरे घर में नहीं बैठे और वे लोगों के बीच गए। उन्होंने जमकर चुनाव प्रचार किया, जिससे शिवसैनिकों का मनोबल नहीं गिरा।

विज्ञापन

पिछले चुनाव का क्या था नतीजा?

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना (UBT) का गठबंधन था। दोनों ने मिलकर 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को 23 सीटें और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा 12 सीटों पर सिमटी नजर आ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ