बिहार में 'त्रिमूर्ति' के सामने कैसे फेल हो गए तेजस्वी यादव? नहीं चला 'सफाचट..सफाचट' दांव

NDA Vs INDIA In Bihar Election Result : लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बिहार में इंडिया गठबंधन को करारा झटका लग रहा है। त्रिमूर्ति के सामने तेजस्वी यादव का कोई भी दांव नहीं चला। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े?

Bihar Lok Sabha Election Result 2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024

विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। बिहार से इंडिया महागठबंधन को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन ‘त्रिमूर्ति’ के सामने तेजस्वी यादव के सारे फेल हो गए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कोई भी दांव नहीं चला। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं चुनाव रिजल्ट के रुझान?

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जहां एनडीए के तहत त्रिमूर्ति यानी तीन पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। त्रिमूर्ति में भाजपा, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा शामिल है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आरजेडी एक साथ है। इस चुनाव में आरजेडी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जमकर रैलियां कीं और उन्होंने कहा था कि आपको नौकरियां मिलेंगी फटाफट..फटाफट। भाजपा हो जाएगी सफाचट..सफाचट।

विज्ञापन

नहीं चली तेजस्वी की चाल

मतगणना के रुझानों में बिहार में इंडिया गठबंधन का जादू नहीं चला और तेजस्वी यादव की सारी चाल फेल हो गई। राज्य में एनडीए सबसे बड़ा दल बनकर सामने आ रहा है। 40 में से 34 सीटों पर एनडीए आगे है, जबकि 6 सीटों पर इंडिया गठबंधन की बढ़त है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होना तेजस्वी यादव की हार का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े

विज्ञापन

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 14 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा के खाते में 13 सीटें जाती नजर आ रही हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर आगे है। अगर इंडिया गठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं। CPI(ML)(L) के पाले में 2 सीटें आ सकती हैं। गया सीट से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ