IRE vs PAK: आयरलैंड दौरे पर इतिहास रच सकते हैं बाबर आजम, निशाने पर विराट-रोहित का विश्व रिकॉर्ड

IRE vs PAK Babar Azam: पाकिस्तान टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर बाबर आजम के पास इतिहास रचने का मौका है।

Babar Azam can become highest run scorer in T20 International IRE vs PAK Virat Kohli Rohit Sharma

बाबर आजम के पास इतिहास रचने का मौका। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

IRE vs PAK Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 10 मई से होगा और आखिरी मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा। इस सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इतिहास रच सकते हैं। उनके पास विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है।

विज्ञापन

बाबर आजम का प्रदर्शन

बाबर आजम ने अपने करियर में अब तक खेले 114 टी20 इंटरनेशनल मैच की 107 पारियों में 41.10 की औसत और 129.41 की स्ट्राइक रेट से 3823 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34 फिफ्टी और 3 सेंचुरी लगाई हैं। 122 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस फेहरिस्त में टॉप पर विराट कोहली और दूसरे पर रोहित शर्मा हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाए 4037 रन

विराट कोहली ने 117 इंटरनेशनल मैच की 109 पारियों में 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 51.75 की और स्ट्राइक रेट 138.15 की रही है। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 151 मैच की 143 पारियों में 3974 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर बाबर आजम को रोहित शर्मा को पीछे छोड़ना है तो आयरलैंड के खिलाफ 152 रन और अगर विराट कोहली को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना है तो 215 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 4037 रन
रोहित शर्मा: 3974 रन
बाबर आजम: 3823 रन
मार्टिन गुप्टिल: 3531 रन
पॉल स्टर्लिंग: 3491 रन

आयरलैंड दौरे का शेड्यूल

पहला टी20: 10 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन
दूसरा टी20: 12 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन
तीसरा टी20: 14 मई- क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ