T20 World Cup 2024 Babar Azam Statement on Team India Rohit Sharma Virat Kohli

T20 WC से पहले बाबर ने दिया टीम इंडिया पर बयान, रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

Babar Azam Statement on Team India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम को लेकर बयान दिया है। बाबर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।

Babar Azam Statement on Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। जब भी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होता है, तो इसे दुनिया का सबसे हाई वोल्टेज मैच माना जाता है। इस मैच पर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस की नहीं, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों फैंस की नजर होती है। यही कारण है कि यह मैच अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें जान की बाजी लगा देती है। विश्व कप के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दे दिया है।

विज्ञापन

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं रोहित-विराट

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम विश्व कप मुकाबले में भारत के साथ दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले बाबर ने भारतीय टीम को बड़ी चेतावनी दे दी है। पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से काफी मजबूत रही है। ऐसे में विश्व कप में भी पाकिस्तान के गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं। बाबर ने इशारों-इशारों में कहा कि वैसे तो हम तैयारी पूरी टीम के खिलाफ करते हैं, लेकिन खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए हमारी तैयारी खास होने वाली है। ये दोनों ही बल्लेबाज विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखें बाबर ने क्या कहा…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ