Number 13 Lucky or Unlucky: तेरह (13) संख्या को अधिकांश लोग अशुभ और अपशकुन मानते हैं। लेकिन विश्व-विख्यात ज्योतिषी, हस्तरेखा विशारद और अंकविद्या के पारंगत विद्वान् ‘कीरो’ ने अपनी पुस्तक में 13 तारीख को लेकर ऐसे शुभ संयोगों का जिक्र किया है कि आप आपको विश्वास नहीं होगा कि एक साथ 13 तारीख के इतने शुभ संयोग कैसे हो सकते हैं? आइए जानते हैं, किन व्यक्तियों के साथ क्या थे ये 13 तारीख के शुभ संयोग?
विवाह में भी आए केवल 13 मेहमान
कीरो ने एच.सी. शेर्मन नामक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं का उल्लेख किया है। वे लिखते हैं, मिस्टर शेर्मन की अपनी भावी पत्नी मिस वीक्स से पहली मुलाकात 13 तारीख को हुई थी। उसने शादी के लिए प्रपोज 13 तारीख को किया। मिस वीक्स ने मैरिज के लिए ‘हां’ भी 13 तारीख को कहा था। उन दोनों की शादी 13 जून सन 1613 को दिन के दस बजकर 13 मिनट पर हुई। पति-पत्नी दोनों की जन्म तारीखें भी 13 ही थीं। विवाह में केवल 13 मेहमान ही आए और दुल्हन की हाथ में जो बुके (गुलदस्ता) था, उसमें गुलाब के 13 फूल थे।
हर रचना हुई 13 तारीख को पब्लिश
कीरो ने एक दूसरे व्यक्ति का जिक्र करते हुए लिखा है कि हेनरी क्रिस्टी (Henry Christie) नामक एक व्यक्ति के नाम में 13 अक्षर थे। वह 13 अक्टूबर को पैदा हुए। उन्हें यूनिवर्सिटी से लिटरेचर की डिग्री 13 तारीख को प्राप्त हुई। उनकी रचना ‘मार्था’ 13 तारीख को पब्लिश हुई और उसका रिहर्सल भी 13 तारीख को हुआ। उनकी एक दूसरी रचना 13 तारीख को पेरिस में दिखाई गई। फिर उसकी पुनरावृत्ति ब्रूसेल्स नामक नगर में 13 तारीख को की गई। उनकी अन्य कृतियां भी 13 तारीखों में ही पब्लिश हुई। उनको 13 तारीख को ही विशिष्ट सम्मान की उपाधि से नवाजा गया।
हर किसी के लिए अपशकुन नहीं होता 13 नंबर
इस प्रकार ’13’ की संख्या के अनेक उदाहरण अनेक पुस्तकों में भरे पड़े हैं, जो यह साबित करते हैं कि 13 नंबर हर किसी के लिए अपशकुन नहीं होता है। सप्रसिद्ध लेखक एम.सी. पोइनसोट ने लिखा है कि फ़्रांस के प्रेसिडेंट पॉल डेशनेल (Paul Deschanel) 13 तारीख को पैदा हुए थे। उनका विवाह भी 13 तारीख शुक्रवार को हुआ। उन्हें 13 तारीख को चैंबर ने इन्हें प्रेसीडेंट के पद के लिए चुना। उनके नाम में भी 13 अक्षर थे।
ये भी पढ़ें: कुंभ राशि के युवाओं के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, टेक्नोलॉजी-इनोवेशन में होते हैं आगे
ये भी पढ़ें: 3 राशियों के जातक रहें संभल कर, शनि की तीसरी दृष्टि से ग्रह सेनापति मंगल पीड़ित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
10 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines