नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 155 रनों से रौंदकर सुपर 4 में जगह बनाई। इस जीत के बाद रविवार को भारत—पाकिस्तान की भिड़ंत तय हो गई है।
हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम के महज 9 रनों पर आउट होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमां ने तूफानी पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में 78 और फखर जमां ने 41 गेंदों में 53 रन ठोके। फखर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए खुशदिल शाह ने बवंडर मचा दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 5 छक्के ठोक 35 रन जड़े।
अभी पढ़ें – उफ ये क्या! जेसीबी पेड़ गिरा रहा था और देखने वालो की आखें नम हो रही है
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हॉन्गकॉन्ग
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हॉन्गकॉन्ग का कोई भी बल्लेबाज 8 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। 10.4 ओवर में पूरी टीम महज 38 रन पर आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने 155 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: एक और ‘महाजंग’ की तैयारी, कौन पड़ेगा किसपर भारी?
शादाब खान ने चटकाए 4 विकेट
पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट निकाले। मोहम्मद नवाज ने 2 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नसीम शाह ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 और शाहनवाज दहानी ने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट निकाला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
6 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
11 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
13 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines