नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 155 रनों से रौंदकर सुपर 4 में जगह बनाई। इस जीत के बाद रविवार को भारत—पाकिस्तान की भिड़ंत तय हो गई है।

विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम के महज 9 रनों पर आउट होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमां ने तूफानी पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में 78 और फखर जमां ने 41 गेंदों में 53 रन ठोके। फखर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए खुशदिल शाह ने बवंडर मचा दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 5 छक्के ठोक 35 रन जड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हॉन्गकॉन्ग
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हॉन्गकॉन्ग का कोई भी बल्लेबाज 8 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। 10.4 ओवर में पूरी टीम महज 38 रन पर आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने 155 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन

शादाब खान ने चटकाए 4 विकेट
पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट निकाले। मोहम्मद नवाज ने 2 ओवर में 5 ​रन देकर 3​ विकेट चटकाए। नसीम शाह ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 और शाहनवाज दहानी ने 2 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट निकाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ