हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- पूरा देश डरा हुआ, भाईचारा सुनिश्चित करें पीएम मोदी

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot

जयपुर: सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम बोले देश में लोगों के बीच प्यार और भाईचारा सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी आगे आएं। गुरुवार को वह जयपुर सोडाला एलीवेटेड रोड के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा देश में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को संबोधित करते हुए वह बोले आप सभी जानते हैं कि ईडी, सीबीआई, आईटी क्या कर रही है। पूरा देश डरा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखे हुए हैं। भारत को एक होना चाहिए, संविधान का पालन करना चाहिए तभी देश आगे बढ़ सकता है।

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra की खूबसूरत तस्वीर, मां सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी

अभी पढ़ें – Vande Bharat Express: भैंसों के झुंड से टकराई बंदे भारत एक्सप्रेस, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

सीएम ने 266 करोड़ की लागत से नवनिर्मित हवा सड़क जयपुर के सोडाला एलीवेटेड रोड का नाम भारत जोड़ो सेतु करने की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कहा कि शांति, सद्भावना और अखंड़ता कै संदेश के साथ तिरंगे की रोशनी से रंगा हुआ यह मार्ग भारत की एकता एवं विकास प्रतीकों में से एक है। सीएम गहलोत ने आज सोडाला एलिवेटेड रोड का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

साथ ही 222 करोड़ रुपए के 6 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास कर जयपुर के लोगों को बड़ी सौगातें दी। राजस्थान के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर एलिवेटेड रोड का नाम होना चाहिए। इस एलिवेटेड रोड का नाम भारत जोड़ो मार्ग होना चाहिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola