Anurag Thakur Reaction On Rahul Gandhi: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के पेगासस वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पेगासस फोन में नहीं, राहुल गांधी के दिमाग में है।
कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है।
केंद्रीय मं ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके नेता केवल विदेशी धरती पर भारत का नाम बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल के फोन में नहीं दिमाग में पेगासस है। नार्थ ईस्ट के चुनावी नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया है। कांग्रेस लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। कल के नतीजे बताते हैं कि लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।
तकनीकी कमिटी के पास क्यों नहीं जमा कराया फोन: अनुराग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर पेगासस राहुल के फोन में था तो उन्होंने तकनीकी कमिटी के पास अपना फोन जमा क्यों नहीं कराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ये बताना चाहिए कि उनकी क्या मजबूरी थी।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों ने जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय लर्निंग टू लिसेन इन 21 सेंचुरी था। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत करते हुए कहा कि इसे विश्व के किसी समुदाय पर थोपा नहीं जाना चाहिए।
कांग्रेस सांसद ने भारत और अमेरिका में गिरते लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी राय प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और बातचीत की जरूरत है।
राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
राहुल गांधी ने लेक्चर के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने जब मुझसे इस मुद्दे पर चर्चा की तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया और उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
15 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
16 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
18 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
19 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
19 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
21 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines