देहरादून: उत्तराखंड के रिजॉर्ट से लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव चिल्ला नदी से बरामद हो गया है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। ऋषिकेश के अतिरिक्त एसपी शेखर सुयाल ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा, “मृतका के भाई और पिता यहां थे और उन्होंने शव की पहचान की। बैराज में मिला शव अंकिता भंडारी का है।”
वहीं एक एसडीआरएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि “सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन चल रहा था, हमने एक युवती का शव निकाला, उसके रिश्तेदार यहां आए और उसकी पहचान अंकिता भंडारी के शव के रूप में हुई। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया।”
अभी पढ़ें – AAP सांसद ने पंजाब के राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले– ये आदेश ‘ऑपरेशन लोटस’ के साजिश को साबित करता है
स्थानीय लोगों में आक्रोश
पुलिस ने अंकिता मर्डर केस के आरोपितों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। यह सूचना फैलते ही आस-पास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के साथ जमकर मारपीट की।
अभी पढ़ें – Andhra Pradesh: विधानसभा में श्रम कल्याण कोष सहित 9 विधेयक पारित
कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी: सीएम पुष्कर धामी
उत्तराखंड के सीएम धामी ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “पुलिस काम कर रही है, उन्होंने गिरफ्तारी करने के लिए अपना काम किया है। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे अपराधी कोई भी हो।”
संबंधित खबरें
नहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines