Amrut Expedition: शराब के कारोबार में भारतीय कंपनियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देश में बनने वाली शराब के विदेशी कद्रदानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हमारी कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीत रही हैं। हाल ही में जब वर्ल्ड व्हिस्की अवॉर्ड्स 2025 रेस्ट ऑफ वर्ल्ड (RoW) के विजेताओं की घोषणा हुई, तो उसमें अमृत डिस्टिलरीज और कुछ दूसरी भारतीय कंपनियों का भी नाम शामिल था। अब अमृत डिस्टिलरीज ने व्हिस्की की दुनिया में एक और बड़ा धमाका किया है।
इसलिए है खास
अमृत डिस्टिलरीज ने देश की सबसे पुरानी और दुर्लभ सिंगल माल्ट व्हिस्की लॉन्च की है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कीमत में बाजार में कई कारें उपलब्ध हैं। Maruti Ciaz का बेस मॉडल 9.42 लाख रुपये से शुरू हो जाता है। अपनी सिंगल माल्ट व्हिस्की के लिए प्रसिद्ध इस कंपनी ने ‘अमृत एक्सपीडिशन’ को लॉन्च किया है। यह देश की सबसे पुरानी सिंगल माल्ट व्हिस्की है, जिसे 15 सालों तक ऐज किया गया है। अमृत एक्सपीडिशन को पहले यूरोप से विशेष रूप से सोर्स किए गए शेरी कास्क (Sherry Cask) में 8 साल रखा गया। इसके बाद अमेरिका से मंगाए गए एक्स-बोरबॉन कास्क (Ex-Bourbon Cask) में इसने 7 साल गुजारे। अपनी इस यात्रा में व्हिस्की ने रिच और यूनिक टेस्ट डेवलप किया।
बेंगलुरु में हुई तैयार
अमृत एक्सपीडिशन की भारत में कीमत लगभग 10,50,000 रुपये या करीब 12,000 डॉलर है। दुनिया भर में इसकी केवल 75 बोतलें ही उपलब्ध हैं। अमृत डिस्टिलरीज के प्रबंध निदेशक रक्षित एन. जगदाले ने कहा कि यह भारत के सिंगल माल्ट व्हिस्की बाजार के लिए एक ऐतिहासिक पल है। एक्सपीडिशन को भारत की गार्डन सिटी बेंगलुरु के ट्रॉपिकल क्लाइमेट में 15 वर्षों तक मैच्योर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें – World Whiskies Awards में छाई भारतीय व्हिस्की, अवॉर्ड से खुलासा- दुनिया किसकी?
मेक इन इंडिया का क्रेज
भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की बाजार में बीते कुछ सालों में काफी उछाल आया है। अमृत, इंद्री और रामपुर जैसे स्थानीय ब्रांड न केवल तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं बल्कि पहले से स्थापित स्कॉच सिंगल माल्ट को भी बिक्री में पीछे छोड़ रहे हैं। इसकी वजह लोगों के बीच मेक इन इंडिया उत्पादों को लेकर बढ़ता क्रेज है।
बॉक्स भी है खास
अमृत डिस्टिलरीज ने एक्सपीडिशन की बोतल को भी बेहद खास बनाया है। डायमंड कट वाली बोतल पर गोल्ड एन्ग्रेविंग का एक खास पैटर्न है। कंपनी एक्सपीडिशन की प्रत्येक यूनिट के साथ एक सिल्वर पैग मेजर भी दे रही है, ताकि नापकर पैग बनाने में कोई परेशानी न हो। इसका बॉक्स भी काफी अलग और आकर्षक है। मेटल और वुड डिजाइन वाले बॉक्स को तैयार करने में ही पांच महीने से अधिक का समय लगा है। इतना ही नहीं, प्रत्येक बोतल में एक NFC टैग और एक कस्टम प्रमाणीकरण कार्ड मौजूद है, जो इसकी उत्पत्ति और रिलीज के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
कहां-कहां है उपलब्ध?
अमृत ने भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया सहित प्रमुख बाजारों में अपनी एक्सपीडिशन व्हिस्की लॉन्च की है। अमृत डिस्टिलरीज अपनी स्थापना के 75 सालों का जश्न मन रही है और एक्सपीडिशन की लॉन्च ने इस खास मौके को और भी खास बना दिया है। कंपनी का मानना है कि 75 बोतलों के लिमिटेड स्टॉक के साथ वह दुनियाभर के व्हिस्की के शौकीनों को ज्यादा आकर्षित कर पाएगी।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
4 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines