जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत में 11 लोगों की मौत, सामने आई हादसे की मूल वजह

Highway Road Accident, haryana news

Agra Jaipur National Highway Road Accident : जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये हादसा भरतपुर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पैंसेजर से भरी बस के एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे बक्त बस में 57 यात्री सवार थे। सभी लोग गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1701781568979935376?s=20

बताया जा रहा है कि आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर भरत जिले के लखनपुर थाना के हंतरा पुलिया के करीब बस से डीजल लीक होने लगा और बस खराब हो गई। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे में अब तक 11 लोगों की जानें जा चुकी है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ