IB की रिपोर्ट के बाद देश के नए CDS की सुरक्षा बढ़ी, Z Plus कैटेगरी के जवान बने सुरक्षा कवच
Edited By Amit Kasana

After the report of IB, the security of the new CDS
Edited By Amit Kasana

After the report of IB, the security of the new CDS
नई दिल्ली: देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग (IB) की रिपोर्ट के बाद उन्हें अब Z Plus कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। यानि अब दिल्ली पुलिस के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1576906124028100608?s=20&t=aNxbhRIkYXu15FN4uBB6UA
सूत्रों के अनुसार आईबी की रिपोर्ट में उनकी सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहने की बात कहीं गई है। जिसके बाद देश की तीनों सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि सेना में करीब 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद अनिल चौहान 2021 में ही सेवानिवृत हुए हैं। उन्हें 30 सितंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है।
इससे पहले तीनों रक्षा बलों के साथ अपने पहले संचार में नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सेना, नौसेना और वायु सेना को एकीकृत थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा है। भारत सरकार ने साल 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित किया था। जनवरी, 2020 में तत्कालीन जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला था। 08 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद लंबे समय से खाली था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: