अफगानिस्तान: काबुल के दारुल अमन इलाके में जोरदार धमाका, 2 रूसी राजनयिकों समेत 20 की मौत

Kabul

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से धमाके की खबर है। धमाका रुसी दूतावास के पास हुआ है। इस ब्लास्ट में 2 रूसी राजनयिकों समेत 20 की मौत हो गई है। धमाके के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय समाचारों के अनुसार रूसी एंबेसी के बाहर हुए इस ब्लास्ट में दो रूसी डिप्लोमेट समेत 20 लोगों की मौत हो गई है।

इससे पहले शुक्रवार को एक भीड़ भरी मस्जिद में बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 23 लोग घायल हो गए थे। 72 घंटों के अंदर ब्लास्ट का यह दूसरा मामला है।

तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि हेरात शहर की गुजारगाह मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के समय यह विस्फोट हुआ जब वहां काफी भीड़ थी। घटनास्थल के वीडियो में मस्जिद प्रांगण में शव बिखरे पड़े थे, जमीन पर खून के धब्बे नजर आ रहे थे। खौफ और सदमे में लोग चिल्ला रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ