अगर आप भी आधार कार्ड अपडेट कराने के बारे में सोच रहे हैं, तो देरी न करें। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 14 जून, 2025 तक फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। वहीं, अगर आप इस डेट के बाद में अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये फीस देनी होगी। बता दें कि यह अपडेट आप बिना किसी केंद्र पर जाए घर बैठे कर सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इस दौरान आप कुछ ही विवरणों को बदल सकते हैं। UIDAI के नियमों के अनुसार, आपको हर 10 साल में अपनी पहचान का प्रमाण (PoI) और पते का प्रमाण (PoA) अपडेट करना होगा। आइए जानते हैं आप अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं?
कैसे करें ऑनलाइन अपडेट
1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद नीले रंग के लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
3. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें और ओटीपी वेरिफाई करें।
4. आईडी लॉगिन करने के लिए अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को सबमिट करें।
5. इसके बाद चेक करें कि आपका मौजूदा पहचान और पता प्रमाण अपडेट है या नहीं। यदि नहीं, तो ऊपरी दाएं कोने में “दस्तावेज़ अपडेट” का ऑप्शन दिया होगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
6. अब आपको जिस प्रकार के अपडेट की जरूरत है, उसे ड्रॉपडाउन मेनू से जाकर चुन सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
7. अब सभी चीजों को एक बार फिर से चेक कर लें और सबमिट पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: नहीं मिला फॉर्म 16? फाइल कर सकते हैं आयकर रिटर्न, जानें कब और किस नहीं है जरूरत
सबकुछ सबमिट करने के बाद आपको एक सेवा अनुरोध संख्या (SRN) प्राप्त होगी, जिसका इस्तेमाल आप अपने अपडेट की स्थिति को चेक करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं, तो 14 जून से पहले फ्री में करा लें।
क्या-क्या हो सकता है अपडेट?
1. बायोमेट्रिक डेटा में उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और तस्वीरें अपडेट हो सकती हैं।
2. नाम, जन्म तिथि, पता और लिंग को अपडेट कर सकते हैं।
3. वहीं, जो चीजें ऑनलाइन अपडेट नहीं हो सकती हैं, उसके लिए आपको आधार अपडेट केंद्र पर जाना होगा। इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर अपना पिन कोड दर्ज करके पास के केंद्र का पता लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card: शादी के बाद आधार कार्ड से बदलना है सरनेम? ये है आसान तरीका
संबंधित खबरें
आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
2 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
3 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
4 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
7 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
11 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
20 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines