Aadhaar Card: शादी के बाद आधार कार्ड से बदलना है सरनेम? ये है आसान तरीका
Aadhaar Card: आधार कार्ड से सरनेम बदलना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।
Edited By Simran Singh

आधार कार्ड से नाम कैसे बदलें
Edited By Simran Singh

आधार कार्ड से नाम कैसे बदलें
Aadhaar Card Surname Change Process: “आधार कार्ड” ये एक ऐसा दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल सभी के लिए करना जरूरी है। पहचान के तौर पर आधार एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में जरूरी है कि ये सही जानकारी के साथ अपडेट रहे। सरकारी योजना से लेकर बैंकिंग सुविधा के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने शादी के बाद सरनेम चेंज कर लिया है तो तुरंत आधार समेत अन्य दस्तावेजों से भी सरनेम को अपडेट कर लीजिए। आइए आधार से सरनेम चेंज करवाने का आसान तरीका जानते हैं।
शादी के बाद अगर सरनेम चेंज कर लिया है तो इसे अपडेट करना जरूरी है। आधार से सरनेम चेंज करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज मैरिज सर्टिफिकेट है। ये वैध शादी का दस्तावेज होता है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज के इस्तेमाल से भी आधार से सरनेम बदला जा सकता है। सरनेम बदलने के दस्तावेज के तौर पर आप वोटर कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट या बैंक पासबुक आदि दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें पति का नाम हो।
आप ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते हैं तो आधार सेंटर जाकर भी सरनेम बदलवा सकते हैं। इसके लिए शादीशुद होने से जुड़े दस्तावेज को साथ लेना जाना जरूरी होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: