शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे 300 यात्री, पैसेंजर्स बोले- हमें नहीं पता कब दिल्ली पहुंचेंगे?

passengers stranded at chicago airport

Chicago: अमेरिका के शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 300 यात्री फंसे हुए हैं। तकनीकी कारणों की वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी है। यात्री एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट को शिकागो से भारतीय समयानुसार 13.30 बजे उड़ान भर 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

विज्ञापन

यात्री बोले- हमें फ्लाइट कब मिलेगी?

गोपाल कृष्ण सोलंकी नाम के यात्री ने बताया कि उड़ान 22 घंटे से अधिक लेट है और हम अभी भी हवाईअड्डे पर हैं। हमें गाइड करने वाला कोई नहीं है, हमें नहीं पता कि हम कब दिल्ली पहुंच पाएंगे। एक अन्य यात्री ने बताया कि हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या चल रहा है? हमे कब फ्लाइट मिलेगी, यह भी नहीं पता।

विज्ञापन
और पढ़िए – Most terror-hit country: अफगानिस्तान भी छूटा पीछे…टेरर सपोर्टिंग पाकिस्तान अब खुद बना आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश

और पढ़िए – शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे 300 यात्री, पैसेंजर्स बोले- हमें नहीं पता कब दिल्ली पहुंचेंगे?

पैंसेजर्स को दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे दिल्ली

वहीं, दूसरी ओर एयर इंडिया ने कहा कि 14 मार्च को तकनीकी कारणों की वजह से उड़ान संख्या एआई 126 को कैंसिल करना पड़ा। पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ