नई दिल्ली: देश के सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती है। ये ट्रेन अभी कम ही रूटों पर चलती है, लेकिन मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले दिनों आवारा पशुओं की टक्कर के कारण कई बार क्षतिग्रस्त हुई। इन घटनाओं के बाद महाराष्ट्र के पालघर में रेल मार्ग से लगे गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी करना शुरू किया है।
अभी पढ़ें – Delhi MCD Polls: चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को मतदान, सात को आएंगे नतीजे
RPF की तरफ से कहा गया है कि आवारा पशुओं की देखभाल न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि कई आवारा जानवर रेलवे ट्रैक के किनारे घूमते पाए जाते हैं। इसमें से कई मवेशी ट्रेनों से कुचले भी जाते हैं। इन क्षेत्रों के सरपंचों को ये निर्देश दिए गए हैं कि वो ये सुनिश्चित करें की सभी आवारा मवेशियों को गौशाला भेजा जाए।
अभी पढ़ें – दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन कम…घुट रहा दम, क्या लगेगा एयर पॉल्यूशन का लॉकडाउन?
पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नोटिस आरपीएफ के मुंबई डिवीजन द्वारा ग्राम सरपंचों को जारी किये जा रहे हैं, जिनमें अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपने मवेशियों को पटरी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को टाला जा सके। बता दें कि पिछले शनिवार को गुजरात के अतुल स्टेशन के पास मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गये थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
10 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
15 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
16 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
17 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines