PKL 2025 Points Table: प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 29 अगस्त से हुई थी। अभी तक लीग स्टेज के 20 मैच हो गए हैं। कुछ टीमें कमाल कर रही हैं, वहीं कुछ का प्रदर्शन उम्मीद के लायक नहीं रहा है। 3 बार के PKL विजेता पटना पायरेट्स ने अब तक 12वें सीजन में कोई भी मैच नहीं जीता है। वो अभी भी जीत के लिए तरस रहे हैं, वहीं कुछ टीमें कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं।
PKL 2025 में कुछ टीमें कर रही हैं कमाल
प्रो कबड्डी लीग में इस समय पुणेरी पलटन टॉप पर चल रही है और यू मुंबा दूसरे पायदान पर है। दबंग दिल्ली केसी ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। ये 3 टीमें लगातार PKL के 12वें सीजन में हड़कंप मचा रही हैं। नीचे पूरा पॉइंट्स टेबल है:
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | अंक |
| 1 | पुणेरी पलटन | 4 | 3 | 1 | 6 |
| 2 | यू मुंबा | 4 | 3 | 1 | 6 |
| 3 | दबंग दिल्ली केसी | 3 | 3 | 0 | 6 |
| 4 | तेलुगु टाइटंस | 4 | 2 | 2 | 4 |
| 5 | यूपी योद्धाज | 3 | 2 | 1 | 4 |
| 6 | हरियाणा स्टीलर्स | 3 | 2 | 1 | 4 |
| 7 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 3 | 1 | 2 | 2 |
| 8 | बंगाल वॉरियर्स | 3 | 1 | 2 | 2 |
| 9 | तमिल थलाइवाज | 3 | 1 | 2 | 2 |
| 10 | गुजरात जायंट्स | 3 | 1 | 2 | 2 |
| 11 | बेंगलुरु बुल्स | 4 | 1 | 3 | 2 |
| 12 | पटना पायरेट्स | 3 | 0 | 3 | 0 |
PKL में आज कौन-कौन से मैच?
प्रो कबड्डी लीग में आज दो बड़े मैच होने वाले हैं। हरियाणा स्टीलर्स की भिड़ंत आज रात 8 बजे बेंगलुरु बुल्स से होने वाली है। बेंगलुरु बुल्स ने अब तक 4 में से एक ही मैच जीता है और उन्हें दोबारा फॉर्म में आने के लिए ये मैच जीतना ही होगा। दिन का दूसरा मैच टेबल टॉपर्स पुणेरी पलटन और अपनी पहली जीत तलाश रहे पटना पायरेट्स के बीच होने वाला है। यह मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा। पायरेट्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और वो पहला मैच जीतना चाहेंगे। ये दोनों ही मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और ऑनलाइन इन मैचों की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: देवांक दलाल की सारी मेहनत गई बेकार, बंगाल को मिली लगातार दूसरी हार, जीत की राह पर है तेलुगु
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
327 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
328 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
330 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
333 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
336 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
337 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
339 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
339 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
341 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
342 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines