PKL 2025: देवांक दलाल की सारी मेहनत गई बेकार, बंगाल को मिली लगातार दूसरी हार, जीत की राह पर है तेलुगु 

PKL 2025,  Bengal Warriorz vs Telugu Titans: बंगाल वॉरियर्स के देवांक दलाल ने बड़ी कोशिश की, लेकिन अंत में जीत तेलुगु टाइटंस को मिली। इसी के साथ बंगाल की टीम इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  

Bengal Warriorz vs Telugu Titans

Bengal Warriorz vs Telugu Titans

PKL 2025,  Bengal Warriorz vs Telugu Titans: प्रो कबड्डी लीग के 19वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स का सामना तेलुगु टाइटंस से हुआ। जहां पर बंगाल की टीम जीत की राह पर लौटने के लिए मुकाबले में उतरी तो वहीं टाइटंस की टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरी। बंगाल वॉरियर्स के देवांक दलाल ने बड़ी कोशिश की, लेकिन अंत में जीत तेलुगु टाइटंस को मिली। इसी के साथ बंगाल की टीम इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  

तेलुगु टाइटंस की टीम ने जीत की लगातार दूसरी जीत 

पिछले मुकाबले में हार का सिलसिला तोड़ने वाली तेलुगु टाइटंस के कप्तान विजय मलिक ने इस मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। विजय ने 10 पॉइंट रेड करके तो वहीं 1 पॉइंट टैकल करके कमाए। मलिक का साथ देते हुए भारत हुड्डा ने भी 12 अंक तेलुगु के नाम किए। जिसमें 11 अंक रेड करके आए तो वहीं 1 पॉइंट टैकल करके भी बनाए। इसके अलावा चेतन साहू ने भी रेड करके 5 पॉइंट्स टीम के स्कोर में जोड़े। वहीं डिफेंडर अंकित ने भी 5 अंक कमाए लेकिन उन्होंने ये सभी टैकल करके अपनी टीम के खाते में जोड़े। जिसके कारण ही तेलुगु टाइटंस की टीम ने 44-34 से बंगाल वॉरियर्स को हरा दिया। 

बंगाल के लिए देवांक दलाल ने की कोशिश 

हार कर इस मुकाबले में उतरी बंगाल वॉरियर्स के लिए कप्तान देवांक दलाल ने 13 पॉइंट्स कमाए। जिसमें से सभी रेड करके ही आए। नीतेश कुमार ने 6 पॉइंट्स टैकल करके अपनी टीम के खाते में जोड़े। आशीष ने भी टैकल करके ही अपनी टीम के खाते में 5 पॉइंट्स का इजाफा कराया। पुनीत कुमार और सुशील काम्ब्रेकर ने 3-3 अंक रेड करके कमाए। हालांकि उसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बंगाल की टीम को अंकतालिका में आगे बढ़ने के लिए जीत की राह पर दोबारा लौटना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ