हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Free Fire MAX में ले पाएंगे शोले फिल्म के डायलॉग का मजा, फ्री में पाने के लिए करना होगा ये काम

Free Fire MAX में नया इवेंट आया है और इसके द्वारा आप भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म शोले के कुछ खास इनाम मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। आइए प्रक्रिया पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
शोले स्पेशल डायलॉग पाने का मौका

Get Free Sholay Voice Line: Free Fire MAX का हाल ही में शोले फिल्म के साथ कोलैबरेशन हुआ है। शोले फिल्म को रिलीज हुए 50 साल हो गए हैं और इसी के जश्न में गेम उससे जुड़ा इवेंट आया है। आप यहां से शोले से जुड़ी वॉइस लाइन मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इसके द्वारा आप फिल्म के लोकप्रिय डायलॉग का आनंद गेम खेलते समय ले सकते हैं। इससे खेलने का मजा दोगुना हो जाएगा।

Free Fire MAX में शोले वॉइस लाइन पाने का मौका

Free Fire MAX में शोले फिल्म से जुड़ा इवेंट 11 सितंबर 2025 तक चलने वाला है। आपको कुछ आसान मिशन करने होंगे और इसके बदले आप मुफ्त में शोले से जुड़े अलग-अलग इनाम हासिल कर पाएंगे। नीचे मिशन और इनामों से जुड़ी जानकारी है:

  • 5 बैटल रॉयल रैंक मैच खेलने पर 100 गोल्ड कॉइन मुफ्त में मिलेंगे।
  • 10 बैटल रॉयल रैंक मैच खेलने पर 2000 गोल्ड कॉइन फ्री में हासिल कर पाएंगे।
  • 15 बैटल रॉयल रैंक मैच खेलने पर ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’ डायलॉग मुफ्त मिलेगा।
  • 20 बैटल रॉयल रैंक मैच खेलने पर ‘कितने आदमी थे?’ डायलॉग मिलेगा।
  • 25 बैटल रॉयल रैंक मैच खेलने पर ‘तेरा क्या होगा कालिया?’ डायलॉग मुफ्त में मिलेगा।

Free Fire MAX में शोले स्पेशल डायलॉग कैसे पाएं?

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके मुफ्त डायलॉग पा सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और ऊपर दिए गए सभी मिशन पूरे करें।

स्टेप 2: मिशन होने के बाद कैलेंडर के विकल्प में जाना है और इवेंट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: शोले का मिशन सामने दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपके सामने सभी इनाम आ जाएंगे और आप उन्हें क्लेम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ में होगा सबसे बड़े Free Fire MAX टूर्नामेंट का फाइनल, 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगी 12 टीमें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें