Winner of Biggest Giveaway Revealed: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) अपने यूजर्स को लगातार अलग-अलग तरह से ईनाम देते रहता है। हाल ही में गेम के इतिहास का सबसे बड़ा गिवअवे देखने को मिला और इसमें बेंगलुरु का एक लड़का मालामाल हो गया। उसने गेम में लाखों डायमंड्स जीते हैं और इससे अब वो अपनी मन पसंद चीजें Free Fire MAX में खरीद सकता है। कुछ समय पहले ही डेवलपर्स ने इसका ऐलान किया।
Free Fire MAX में बेंगलुरु का खिलाड़ी मालामाल हुआ
फ्री फायर मैक्स ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि खिलाड़ियों को एक वेबसाइट पर अपनी आईडी और जानकारी डालकर रजिस्टर करना है। कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में उन्होंने वेन्यू रखे थे और खिलाड़ियों को वहां जाने के लिए कहा गया। यह इवेंट 19-20 जुलाई को सुबह 11 से रात 11 बजे तक चला। आपको इवेंट के दौरान DDAKJI Tiles को 2 मिनट में ज्यादा से ज्यादा बार फ्लिप करना है।
विजेता को 4.56 मिलियन डायमंड्स मिलते। अब सबसे बड़े गिवअवे का नतीजा आ गया है। यह इवेंट बेंगलुरु के Bad Boy खिलाड़ी ने जीता, जिन्होंने 30 बार टाइल्स को फ्लिप किया। उनका IGN A/𝑆 BAD BOY 모 है। वो अब लगभग 46 लाख डायमंड्स के मालिक बन चुके हैं और इतिहास का सबसे बड़ा गिवअवे उनके नाम हो गया है, जो सही मायने में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
Free Fire MAX में लगातार आते रहते हैं मुफ्त ईनाम पाने के मौके
Free Fire MAX में डेवलपर्स द्वारा इवेंट जारी किए जाते हैं, जिसमें अलग-अलग तरह के मुफ्त ईनाम उपलब्ध रहते हैं। अभी टॉप अप इवेंट आया है, जहां डायमंड्स खरीदने पर अधिक ईनाम मिलते हैं। इसके अलावा इवेंट्स सेक्शन में जाने पर छोटे-छोटे टास्क होते हैं। इन्हें पूरा करने पर भी ईनाम मिलते हैं। अभी Squid Games के साथ कोलैबरेशन चल रहा है, जिसके अंतर्गत कुछ इवेंट आए हैं। इसके अलावा नए खिलाड़ियों के लिए तो लेवल बढ़ाने और अपना वॉल्ट बेहतर करने के लिए मुफ्त में ईनामों की भरमार होती है।