Ways Increase Rank: Free Fire MAX में रैंकिंग सिस्टम पर सभी की नजर होती है. गेम खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो रैंक में सुधार होता है. खराब खेलने पर रैंक में गिरावट भी देखने को मिलती है. कई लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन रैंक तेजी से नहीं बढ़ा पाते हैं. कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपके लिए मुश्किल बढ़ा सकती है. गेम खेलने के तरीके में कुछ बदलाव करना होगा और इससे रैंक बढ़ाने में थोड़ी आसानी हो सकती है. आइए ऐसे ही 3 तरीकों पर नजर डालते हैं, जो तेजी से रैंक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
1. सर्वाइव करने पर ध्यान दें
Free Fire MAX में आप जितना समय रैंक मोड में बिताएंगे, उतना ज्यादा रैंक बढ़ने के चांस होंगे. सर्वाइव करने पर ज्यादा रैंक पॉइंट मिलते हैं. इसी वजह से सेफ तरीके से खेलना चाहिए और ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए. कई लोग एलिमिनेशन करने के चक्कर में नॉक हो जाते हैं और जल्दी बाहर हो जाते हैं. आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए. ज्यादा समय तक गेम में रहें और रैंकिंग में आपको इसका फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें:- BGMI में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री, 24 करोड़ फैंस के लिए गेमिंग का मजा होगा दोगुना
2. सेफ जगह लैंड करें
Free Fire MAX के मैप में कुछ जगहें हैं, जहां बहुत सारे प्लेयर लैंड करते हैं. अगर एक जगह अधिक लोग उतर जाएंगे, तो फाइट होगी और हर बार बचना मुश्किल होगा. इसी वजह से आपको उन जगहों पर लैंड करना चाहिए, जहां कम खिलाड़ी आते हो. ये फैसला आपको सेफ रखेगा और आप ज्यादा समय मैच में बिता पाएंगे. जल्दी नॉक होने से रैंक कम होती है लेकिन अगर सेफ जगह उतरेंगे, तो जल्दी मैच से बाहर होने का कोई चांस ही नहीं रहेगा.
3. टीम के साथ तालमेल बनाकर खेलें
Free Fire MAX में रैंक बढ़ाने के लिए तालमेल होना बहुत जरुरी है. स्क्वाड मोड में कई लोग अकेले खेलते हैं. ये गलती आपको बहुत नुकसान दे सकती है. अगर रैंडम लोगों के साथ खेलेंगे, तो नॉक होने के चांस बहुत ज्यादा रहेंगे. साथी आपकी मदद नहीं करेंगे. इसी वजह से अपनी टीम के साथ खेलना चाहिए या प्लेयर्स से तालमेल बनाकर रखना चाहिए. इससे आप जल्दी नॉक नहीं होंगे और लगातार सपोर्ट मिलता रहेगा. ये रैंक बढ़ाने में मददगार रहेगा.
ये भी पढ़ें:- BGMI में तुरंत कर लीजिए ये 3 सेटिंग, लैग से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा!
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
351 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
352 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
354 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
357 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
360 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
361 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
363 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
363 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
365 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
366 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines