Free Fire MAX में कर दी ये 3 गलतियां, तो अकाउंट तुरंत हो जाएगा बैन! Garena ने दी है सख्त चेतावनी

Free Fire MAX में अमूमन खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने की लालच में चीटिंग का सहारा लेते हैं। इस तरह की कुछ गलतियां आपके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन करा सकती हैं।

Free Fire MAX

कुछ गलतियां अकाउंट करा सकती हैं बैन

विज्ञापन

Mistake Can Lead to Ban: Free Fire MAX में सभी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और गेम का पूरी तरह से आनंद लेते हैं। कुछ लोग बेहतर तरीके से खेलने के लिए या लालच के चक्कर में कुछ गलतियां कर देते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो अगर आपने BGMI में कर दी, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा। Garena ने अपनी आधिकारिक FAQ वेबसाइट पर पहले ही चेतावनी दे रखी है। आइए जानते हैं 3 गलतियों के बारे में, जो आपको नहीं करनी चाहिए।

1. Free Fire MAX का मोड ऐप उपयोग करना

Garena ने अपनी वेबसाइट पर साफ बताया है कि उनका आधिकारिक ऐप ही आपको उपयोग करना होगा। अगर आप किसी फर्जी वेबसाइट से मोड डाउनलोड करते हैं और उसका उपयोग करके गेम में अधिक डायमंड्स या अन्य तरीका का फायदा पाने की कोशिश करते हैं, तो अकाउंट बैन हो जाएगा। डेवलपर्स ने एंटी-हैक सिस्टम तैयार किया है, जो तुरंत ही इस तरह के मोड ऐप को बैन कर देता है। अनलिमिटेड डायमंड्स जैसी सभी चीजें बकवास होती हैं।

Advertisment
Free Fire MAX
मोड ऐप

2. हैक इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाना

Garena के पास काफी अच्छी पॉलिसी है और हैक का उपयोग करने वाला व्यक्ति तुरंत ही पकड़ में आ जाता है। अगर आप किसी तरह की फाइल्स का उपयोग कर रहे हैं, जिससे विरोधियों पर निशाना लगाना आसान है, या आप हैक वर्जन से तेजी से दौड़ रहे हैं। इस तरह की चीजें चीटिंग में काउंट होती हैं और अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाता है। इसी वजह से किसी तरह से हैकिंग नहीं करनी चाहिए। इससे न सिर्फ अकाउंट जाता है, बल्कि आप दूसरी बार उस डिवाइस पर Free Fire MAX कभी नहीं खेल पाएंगे।

Free Fire MAX
अकाउंट बैन हो सकता है

3. GFX टूल्स का उपयोग करना

Free Fire MAX में कई लोग डिवाइस कमजोर होने के कारण अच्छे ग्राफिक्स का उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई लोग उन्हें GFX टूल का उपयोग करने की सलाह देते हैं। आपको यह गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इस तरह के टूल्स से पूरी तरह दूर रहें। Garena ने साफ तौर पर बताया है कि किसी भी तरह के बाहरी टूल्स का उपयोग आपके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ