Things That Can Lead Account Ban: Free Fire MAX के सभी प्लेयर्स बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. अच्छी तरह खेलने के लिए आपको स्किल्स में सुधार करना पड़ता है लेकिन कई सारे लोग शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करते हैं. खिलाड़ी काफी मेहनत से अपनी लेवल बढ़ाते हैं और अकाउंट में अलग-अलग तरह के शानदार इनाम हासिल करते हैं. अगर कुछ गलतियां हुई, तो पूरी मेहनत खराब हो सकती है और अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है. इसी वजह से आपको बैन से जुड़े नियम-कानून जान लेना चाहिए और गलतियां करने से बचना चाहिए.
1. हैकिंग टूल्स का उपयोग करना
Free Fire MAX में कई सारे लोग अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हैकिंग टूल्स का उपयोग करते हैं. इससे उन्हें कवर के पीछे मौजूद विरोधी नजर आते हैं और वो तेजी से दौड़ पाते हैं. इसके अलावा भी अलग-अलग तरीकों से फायदा होता है. Garena ने समय के साथ अपना एंटी हैक सिस्टम सुधार लिया है. अगर आप हैकिंग टूल्स का उपयोग करके मैच में गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- BGMI के 3 सबसे अमीर खिलाड़ी, जिनपर बरसता है ‘छप्परफाड़’ पैसा! जानिए कितनी है कुल कमाई
2. ग्लीच या बग्स का गलत तरीके से फायदा उठाना
Garena हर कुछ महीनों में नया अपडेट जारी करता है. कई बार गलतियां हो जाती है और गेम में बग्स रह जाते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर प्लेयर्स को उन गलतियों में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, कई सारे खिलाड़ी उन ग्लीच एवं बग्स का गलत तरीके से उपयोग करते हैं. Garena की इन चीजों पर नजर होती है और अगर उन्हें पता लगा कि आप इनका फायदा गेम में उठा रहे हैं, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा. ये गलती करने से जरूर बचना चाहिए.
3. डायमंड खरीदकर बार-बार कैंसिल करना
Free Fire MAX की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं. इनका उपयोग करके आप अलग-अलग आयटम्स खरीद सकते हैं. कई लोग खरीदी करने के बाद गूगल प्ले या ऐप स्टोर से पेमेंट कैंसिल कर देते हैं. कई बार ग्लीच के चलते डायमंड्स रह जाते हैं और पैसे भी वापस आ जाते हैं. अब ये चीजें बहुत कम हो गई है. हालांकि, इस तरह की चीजें बार-बार आप करेंगे, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है. इससे न सिर्फ Free Fire MAX अकाउंट बैन हो सकता है, बल्कि गूगल या एप्पल अकाउंट भी बंद हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- लीक हुई BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट, फैंस के लिए डबल धमाका, नए मोड और थीम के साथ गेमिंग का मजा होगा दोगुना!
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
351 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
352 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
354 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
357 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
360 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
361 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
363 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
363 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
365 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
366 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines