BGMI Tournaments: Online Gaming Bill 2025 को भारत सरकार ने पास कर दिया है। अब ईस्पोर्ट्स को काफी महत्व दिया जाएगा और प्रतियोगिता से जुड़े गेम्स को करोड़ों का फायदा होगा। BGMI के इवेंट्स लगातार होते हैं और अब डेवलपर्स Krafton India द्वारा भी दो टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है। पिछले कुछ इवेंट्स की तरह इनकी इनामी राशि भी करोड़ों में हो सकती है।
Online Gaming Bill से गेमिंग जगत पर पड़ेगा बड़ा असर
ऑनलाइन गेमिंग बिल को दो हिस्सों में बांटा गया है। ईस्पोर्ट्स गेम्स जैसे BGMI, Free Fire MAX और Call of Duty को फायदा होगा, वहीं रियल मनी ऐप्स Dream 11, My 11 Circle जैसी ऐप्स बैन हो जाएंगी। इसी वजह से अब प्लेयर्स इन ऐप्स से गेमिंग पर शिफ्ट हो सकती है। BGMI समेत कई अलग-अलग गेम्स के टूर्नामेंट हो सकते हैं और इसमें खिलाड़ियों के पास करोड़ों की राशि जीतने का मौका होगा।
Krafton India कर रहा है दो टूर्नामेंट प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 के दूसरे सत्र में Krafton India कुछ BGMI टूर्नामेंट्स का आयोजन करने के बारे में विचार कर रहा है। अभी टूर्नामेंट का नाम और तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इनमें से एक टूर्नामेंट के विजेता को PUBG Mobile Global Championship 2025 में जगह मिलेगी। इस इवेंट का आयोजन थाईलैंड में नवंबर और दिसंबर में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक घेरलू टूर्नामेंट को लेकर भी बातें सामने आ रही हैं, जो BGIS और BMPS की तरह ही होगा। इनकी जानकारी जल्द ही रिलीज की जा सकती है।
कितनी हो सकती है इनामी राशि?
PUBG Mobile Global Championship 2025 में जगह बनाने के लिए होने वाले BGMI टूर्नामेंट पर सभी की नजर होगी। इसकी इनामी राशि अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह 1 से लेकर 2 करोड़ के बीच हो सकती है। दूसरी ओर, घरेलू टूर्नामेंट की इनामी राशि भी करोड़ों में हो सकती है। उदाहरण के लिए बताएं, तो 2025 के BGIS का कुल इनाम 3.2 करोड़ रूपये था, वहीं BMPS 2025 की इनामी राशि 4 करोड़ रूपये थी। ऐसे में आने वाले घरेलू टूर्नामेंट की इनामी राशि 1-3 करोड़ के बीच रह सकती है। विजेता टीम को भी लाखों की इनामी राशि मिलती है। BGMI में खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स सुधारनी चाहिए और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना चाहिए। Soul और GodLike जैसी बड़ी टीमों के अलावा लोकल टीमों के लिए भी क्वालीफायर होते हैं। ऐसे में सभी को BGMI मौका देता है।
ये भी पढ़ें:- BGMI और Free Fire MAX को Online Gaming Bill से होगा फायदा या नुकसान? 5 चीजें जो बदलेंगी भारत में ईस्पोर्ट्स
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
145 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
335 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
339 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
342 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
346 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
348 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
349 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
352 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
354 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
359 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines