BGMI टूर्नामेंट में ये टीम 'मालामाल', ग्रैंड फाइनल में बने नंबर 1, जीता लाखों का इनाम
BGMI Masters Series Season 4: बीजीएमआई मास्टर्स सीजन 4 के ग्रैंड फाइनल का अंत हो गया है. इस टूर्नामेंट में कई बड़ी टीमों ने हिस्सा लिया था और K9 ईस्पोर्ट्स की किस्मत चमक गई. उन्होंने टूर्नामेंट जीता और लाखों का इनाम भी अपने नाम किया. फैन फेवरेट टीम Soul तीसरे पायदान पर है और वो भी लखपति बने हैं.
K9 Esports Wins: BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 4 का अंत हो गया है. काफी हफ्तों से ये टूर्नामेंट चला और ग्रैंड फाइनल में K9 Esports में बड़ी जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ उनकी टीम मालामाल हो गई है और उन्हें लाखों का इनाम मिला है. ग्रैंड फाइनल के पहले दिन से ही K9 Esports धमाल कर रहा था और उन्होंने अपना ये प्रदर्शन जारी रखा और इसी कारण से वो जीत के सबसे बड़े हकदार थे. इसी के चलते वो बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करने में सफल हुए. फैंस उनकी जीत से बेहद खुश हैं.
विज्ञापन
K9 Esports ने जीता BGMI Masters Series सीजन 4
K9 Esports ने तीन दिन तक चले BGMI Masters Series में डॉमिनेट किया. उन्होंने 107 पॉइंट के साथ जीत दर्ज कर ली. दूसरे पायदान पर Sinewy Esports था, जिन्होंने 96 अंक हासिल किए थे. इस जीत के साथ उन्होंने 60 लाख रूपये का नाम जीत लिया है. ग्रैंड फाइनल में नंबर 1 रहकर उन्होंने लाखों का इनाम जीत लिया है. अच्छी बात ये है कि टूर्नामेंट की सभी 28 टीमों को पैसे मिले हैं.
Masters Series सीजन 4 की विजेता टीम को 60 लाख, वहीं दूसरे पायदान पर रहने वाली Sinewy Esports को 20 लाख रूपये मिले हैं. Team Soul तीसरे पायदान पर रही और उन्हें 12 लाख 50 हजार मिले हैं. नीचे इनामी राशि के वितरण की जानकारी है: