BGMI के 'विराट कोहली' ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, 7 साल के शानदार सफर का अंत

BGMI Player Retired: BGMI के विराट कोहली कहे जाने वाले ScoutOP ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ा फैसला किया है. वो अपने ईस्पोर्ट्स करियर पर लगाम लगा रहे हैं और उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उनके सालों के इस सफर का अंत हो गया है और फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है. अभी किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी.

ScoutOP, Virat Kohli

BGMI के 'विराट' रिटायर

विज्ञापन

ScoutOP Retires: BGMI प्लेयर ScoutOP को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है. वो काफी सालों से ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट खेल रहे थे और अब जाकर उन्होंने अपने करियर को विराम दे दिया है. 2018 में उन्होंने PUBG Mobile द्वारा ईस्पोर्ट्स का सफर शुरू किया था और ये अब पूरी तरह से खत्म हो गया है. ScoutOP को रिटायर होते हुए देखना फैंस को पसंद नहीं आएगा. उन्हें BGMI का विराट कोहली कहा जाता था, क्योंकि वो उनकी तरह ही धमाकेदार प्लेयर थे और खेल के दौरान आक्रमक रवैया दिखाने से पीछे नहीं हटते थे.

ScoutOp ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला. इसमें उन्होंने अपनी 2018 और अभी की फोटो डाली. इसी के साथ उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहते हुए अपने ईस्पोर्ट्स करियर को खत्म करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने सायोनारा लिखकर बताया कि वो अब किसी ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में नहीं उतरेंगे. हालांकि, वो BGMI की कैसुअल गेमिंग करते रहेंगे और ऐसे में फैंस को इस बात की टेंशन नहीं लेनी चाहिए कि वो अपने चैनल पर गेमिंग से जुड़ी वीडियो नहीं डालेंगे.

विज्ञापन

ScoutOP ने भारत का किया है नेतृत्व

भारतीय ईस्पोर्ट्स के हर एक प्लेयर का सपना है कि वो अपने देश के लिए ट्रॉफी लेकर आए. ScoutOP ने ईस्पोर्ट्स में शुरुआत करने के बाद से ही अपना लक्ष्य बनाया था कि वो भारत के लिए ट्रॉफी लाना और तिरंगा लहराना चाहते थे. उन्होंने कई सारे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया है लेकिन वो कभी भी ग्लोबल चैंपियनशिप नहीं जीते थे. उनकी नेतृत्व में ही PUBG Mobile World League 2020 में Orange Rock Esports उपविजेता रहा था. वो पूरी दुनिया को भारत को दूसरे पायदान पर लेकर आए. आज तक किसी भारतीय टीम ने ग्लोबल स्टेज पर ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है.

ScoutOP की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं

BGMI और गेमिंग इंडस्ट्री में ScoutOP सबसे लोकप्रिय प्लेयर्स में से एक हैं. उनके यूट्यूब पर 5.08 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उन्होंने 1756 वीडियो डाली है. अगस्त 2018 से वो चैनल पर एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर भी Scout को 4.4 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है. BGMI के फैंस अमूमन Scout की तुलना विराट कोहली से करते हैं, क्योंकि दोनों ही अपना अग्रेशन दिखाने में पीछे नहीं हटते हैं और अपने प्रदर्शन से भी जवाब देते हैं. ScoutOP को जरूर BGMI ईस्पोर्ट्स में मिस किया जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ