PUBG Mobile World Cup 2025 Finals: PUBG Mobile का World Cup 2025 अब अपने अंतिम चरण पर है। इसके फाइनल आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं। यह 3 अगस्त 2025 तक चलने वाले हैं। सऊदी अरब के रियाद में स्थिति बॉलीवार्ड सिटी की किड्डिया ईस्पोर्ट्स एरीना में इस टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन किया जाने वाला है। भारतीय टीम ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन वो बाहर हो चुके हैं।
भारतीय टीम PUBG Mobile World Cup 2025 से बाहर
PUBG Mobile World Cup 2025 में भारतीय टीम Team AxTMG ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने BGMI Pro Series 2025 जीती थी और फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बने थे। इसके द्वारा उन्हें World Cup 2025 में जगह मिली थी लेकिन ग्रुप स्टेज से ही वो बाहर हो गए। 15वें नंबर पर उन्होंने फिनिश किया, जबकि उन्हें टॉप 8 में जगह बनानी थी। भारतीय फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन सभी के हाथ निराशा लगी।
PUBG Mobile World Cup फाइनल में 16 टीमों ने जगह बनाई
16 टीमों ने PUBG Mobile के World Cup में जगह बनाई है। एक हफ्ते तक मैच चले और ग्रुप स्टेज में से टॉप 8 टीम ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा सर्वाइवल स्टेज से भी 8 टीमें आगे बढ़ी। अब तीन दिन तक फाइनल चलने वाला है। इसे यूट्यूब और फेसबुक पर PUBG Mobile Esports के पेज पर लाइव देख सकते हैं। नीचे ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई होने वाली टीमों की लिस्ट है:
- Alter Ego Ares
- 4Thrives Esports
- DRX
- Weibo Gaming
- Alpha7 Esports
- Team Secret
- ThunderTalk Gaming
- IDA Esports
सर्वाइवल स्टेज से फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों की लिस्ट:
- Regnum Carya Esports
- Nongshim RedForce
- Yangon Galacticos
- Horaa Esports
- POWR Esports
- eArena
- Fire Flux Esports
- Team Falcons
World Cup 2025 फाइनल का फॉर्मेट
PUBG Mobile के वर्ल्ड कप 2025 का फॉर्मेट रोचक रहने वाला है। कुल 18 मैच देखने को मिलेंगे। हर एक दिन 6 मैच होंगे और तीन दिनों तक प्रतियोगिता चलने वाली है। इसी बीच खास स्मैश रूल को लाया जाने वाला है।
ये भी पढ़ें:- BGMI के 1 अगस्त 2025 के रिडीम कोड हुए रिलीज, मुफ्त में पिंक गिल्डेड एमराल्ड स्किन पाने का मौका
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
140 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
330 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
334 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
337 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
341 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
343 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
344 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
347 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
349 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
354 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines