Become BGMI Esports Player: Online Gaming Bill 2025 को पास कर दिया गया है। भारत सरकार ने ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की बात कही है। भारत में अभी BGMI ईस्पोर्ट्स के मामले में सबसे लोकप्रिय गेम है। इसके लिए आपको महंगा PC लेने की जरूरत नहीं होती है। मोबाइल पर यह गेम खेला जा सकता है। आज Mortal, Jonathan और Scout जैसे खिलाड़ी लाखों रूपये कमा रहे हैं। आप भी उनकी तरह ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसे जानते हैं कि ईस्पोर्ट्स प्लेयर कैसे बन सकते हैं।
BGMI में अपनी स्किल्स को करें बेहतर
BGMI में प्रोफेशनल लेवल पर खेलने के लिए आपको गेमिंग में समय देना होगा। आपको लगातार ट्रेनिंग करनी होगी और अपनी स्किल्स को बेहतर करना होगा। हेडशॉट लगाने की कोशिश करें और मूवमेंट में सुधार लाएं। बेहतर होने के लिए घंटों तक मेहनत करनी होगी। प्रोफेशनल प्लेयर्स के गेमप्ले देखकर सीख सकते हैं। आपको ऐसे फोन में खेलना चाहिए, जो कम लैग होता हो।
अपनी टीम तैयार करें
BGMI के टूर्नामेंट ज्यादातर स्क्वाड मोड में होते हैं। ऐसे में आपको अपनी एक टीम बनानी होगी। आपको टीम के साथ ही अभ्यास करना होगा। सभी में अगर तालमेल होगा, तो आप क्लासिक मैचों में आसानी से जीत जाएंगे। साथ में खेलते-खेलते आदत हो जाती है। आप अलग-अलग ईस्पोर्ट्स टीम जैसे Orangutan, Godlike और Soul के गेमप्ले देखकर सीख सकते हैं।
टूर्नामेंट्स में हिस्सा लें
सीधा बड़े टूर्नामेंट में जगह बनाना मुश्किल होगा। ऐसे में आप टीम तैयार करने और स्किल्स में सुधार लाने के बाद लोकल टूर्नामेंट खेल सकते हैं। 50 से 500 रूपये की राशि के लिए इवेंट होते हैं। इसके अलावा आप BMPS और BGIS जैसे टूर्नामेंट के ऑनलाइन क्वालीफायर में हिस्सा ले सकते हैं। यहां अच्छा प्रदर्शन किया, तो बड़े लेवल पर मौका मिल सकता है। Krafton के अलावा Nodwin Gaming जैसी कंपनी भी टूर्नामेंट का आयोजन करती है।
ईस्पोर्ट्स संस्था का हिस्सा बनें
टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने के बाद आपका अगला लक्ष्य किसी टीम में जगह बनाना रहना चाहिए। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बड़े टूर्नामेंट में छाप छोड़ते हैं, तो ईस्पोर्ट्स संस्थाएं संपर्क कर सकती है। आप इस मौके का इंतजार कर सकते हैं। यहां से आपकी किस्मत बदल सकती है। यह ईस्पोर्ट्स संस्थाएं हमेशा ही नए और अच्छे प्लेयर्स की तलाश में होती हैं। आपको आसानी से 90 हजार से 1 लाख महीने की सैलरी मिल सकती है। टूर्नामेंट्स और ब्रांड डील से बहुत ज्यादा कमाई होती है। आप लाखों रूपये कमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में बंपर इनाम पाने का चांस, 26 अगस्त 2025 के रिडीम कोड हुए रिलीज
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
164 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
354 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
358 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
361 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
365 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
367 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
368 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
371 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
373 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines