Octane Girl Wins BGMI Car: BGMI को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और इसके कई सारे शानदार खिलाड़ी हैं। हाल ही में BGMI का महिंद्रा ऑटोमोटिव के साथ कोलैबरेशन देखने को मिला था। गेम में यह इवेंट 60 दिनों तक चला और अब नतीजा सामने आ गया है। असल में महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक SUV को मार्केट में लेकर आई थी। इसी को BGMI इवेंट के ईनाम के तौर पर सामने रखा गया था। अब एक कंटेंट क्रिएटर ने कार जीत ली है।
Octane Girl ने जीती BGMI स्पेशल लिमिटेड एडिशन कार
Octane Girl के नाम से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मशहूर मिया जोसफ चिराकेकरन ने BGMI में हुए 60 दिनों के इवेंट को जीत लिया और महिंद्रा BE 6 अपने नाम कर ली। Octane Girl असल में ऑटोमोटिव कंटेंट क्रिएटर हैं और वो कार समेत मोटरसाइकल से जुड़ी वीडियो बनाती हैं। इसके अलावा वो BGMI भी खेलती हैं। 24 जुलाई 2025 को उन्हें BGMI लिमिटेड एडिशन महिंद्रा कार के रूप में बंपर ईनाम दिया गया। उन्हें केरल में स्थित महिंद्रा इरम मोटर्स पर यह कार गिफ्ट दी गई।
BGMI स्पेशल BE 6 में गेम की ब्रांडिंग है और डेवलपर Krafton का नाम भी लिखा हुआ है। इसके साथ ही साइड गेट पर BGMI का बैज बना हुआ और कार के अंदर मैट पर BGMI का प्रसिद्ध डायलॉग ‘विनर विनर चिकन डिनर’ लिखा हुआ है। दरअसल, गेम के अंदर BE 6 से जुड़े इवेंट में भारत के खिलाड़ियों ने मिशन पूरे किए और BE 6 कार के साथ गेमप्ले वीडियो पोस्ट किए। इसमें खिलाड़ियों को मिशन करने थे और हर टास्क पूरा करके वो ईनाम के करीब जाते जा रहे थे। आखिर में Octane Girl की जीत हुई।
Octane Girl को मिली कार की कीमत क्या है?
Octane Girl को BGMI स्पेशल महिंद्रा BE 6 कार मिली है। हालांकि, अगर साधारण वर्जन की बात की जाए, तो BE 6 की शुरुआत 18.90 लाख रूपये से होती है और इसका टॉप वैरिएंट 27.65 लाख एक्स शोरूम तक जाता है। देखा जाए तो मिया जोसफ चिराकेकरन के लिए यह किसी लॉटरी से कम नहीं है। वैसे भी वो कार और बाइक्स से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं।
ये भी पढ़ें:- Krafton ने BGMI के रिडीम कोड किए रिलीज, मिल रहे हैं मुफ्त ईनाम
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
143 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
333 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
337 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
340 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
344 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
346 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
347 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
350 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
352 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
357 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines