BGMI 4.1 Update Release Date: BGMI में हर कुछ महीनों में नया अपडेट आता है. सितंबर 2025 में BGMI का 4.0 अपडेट रिलीज हुआ था. अब अगले वर्जन को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. बता दें कि नया वर्जन अब लगभग दो-तीन हफ्तों दूर है. इसकी रिलीज डेट लीक हो गई है और नए अपडेट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है और उसी की थीम पर नया अपडेट रिलीज होगा. आइए BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट और नए फीचर्स पर नजर डालते हैं.
BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का अगला अपडेट 11 नवंबर से 16 नवंबर 2025 के बीच रिलीज किया जा सकता है. ये एंड्रॉइड और iOS, दोनों पर रिलीज होने वाला है. बता दें कि BGMI का आखिरी अपडेट 11 सितंबर को आया था और नवंबर में भी उसी तारीख के आसपास अपडेट आने वाला है. Krafton ने अभी तक ऑफिशियल तारीख नहीं बताई है लेकिन इसी बीच वर्जन रिलीज किया जा सकता है. BGMI में हर दो महीने में अपडेट आता है और उस हिसाब से नवंबर के मध्य में ही अपडेट को रिलीज करना बनता है.
ये भी पढ़ें:- BGMI फैंस की लगी ‘लॉटरी’! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
BGMI 4.1 अपडेट के नए फीचर्स
BGMI के नए अपडेट के साथ गेम में सर्दियों की थीम पर इवेंट आने वाला है. इस साल फ्रॉस्टी फनलैंड मोड नाम दिया गया है और इसमें इरेंगल मैप पूरी तरह से स्नो लैंड में बदल जाएगा. इसमें आपको पेंगुइनविल और पेंगुइन टाउन जैसी जगहें भी देखने को मिलेंगी. इसमें थीम के आधार पर लूट होगी. इसी के साथ मैजिक आइस स्केट्स को लाया जा सकता है, जिसके द्वारा आप तेजी से एक से दूसरी जगह जा सकते हैं.
4.1 वर्जन के साथ ही गेम में थीम के आधार पर इनाम भी रिलीज किए जाएंगे. नए रॉयल पास के साथ ही गन स्किन्स, पोशाक और अन्य थीम से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी. इन फीचर्स का आनंद लेकर जरूर गेमिंग का मजा दोगुना हो जाएगा. Krafton अपने गेमप्ले को और बेहतर करने की कोशिश करेगा. पिछले अपडेट में सुपर स्मूथ फीचर को जोड़ा गया था और इस बार उसमें सुधार किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- BGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
160 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
350 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
354 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
357 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
361 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
363 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
367 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
369 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
374 days agoBGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
375 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines