हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI की 3 अनोखी गन स्किन्स, जिन्हें हासिल करने के लिए खर्च करने होंगे लाखों रूपये

विज्ञापन

Most Rare Gun Skins: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में कई लोग अपने अकाउंट को एकदम अनोखा और खास दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो पैसे खर्च करते हैं और अलग-अलग तरह की चीजें खरीदते हैं। काफी सारे यूट्यूबर तो पोशाक और गन स्किन पर लाखों भी खर्च करने को तैयार होते हैं। कुछ ऐसी अनोखी गन स्किन हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए लोग लाखों रूपये भी खर्च करने को तैयार होंगे।

1. M416 ग्लेशियर स्किन

BGMI की सबसे अनोखी और खास गन स्किन की बात की जाए, तो बिना किसी शक के यह M416 ग्लेशियर स्किन है। यह स्किन आइस का लुक देती है और किल होने पर क्रेट पर अनोखा इफेक्ट बनता है। इसे आज भी हासिल करना मुश्किल है और लोगों को 60 हजार से 1 लाख यूसी तक खर्च करनी पड़ सकती है, जिसकी कीमत लाखों रूपये है। चुनिंदा लोगों को ही यह स्किन फ्री क्रेट में मिली है, वरना पैसे खर्च करने पड़ते ही है।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

विज्ञापन

2. AKM कोडब्रेकर स्किन

AKM को बेहतर खतरनाक गन मना जाता है और क्लोज रेंज में इसके कुछ शॉट विरोधियों को ढेर कर सकते हैं। कोडब्रेकर स्किन 2022 में एक स्पिन इवेंट के दौरान लाई गई थी। उस समय यह स्किन रेयर थी और कई यूट्यूबर ने उस समय लाखों रूपये खर्च किए थे। मौजूदा समय में यह उपलब्ध नहीं है लेकिन अगर इसे किसी इवेंट में Krafton द्वारा लाया जाता है, तो फैंस इसे बेहद पसंद करेंगे और पैसे खर्च करने से नहीं कतराएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Deepak Kumar (@deepak_sah_2552)

विज्ञापन

3. AKM ग्लेशियर स्किन

BGMI में M416 की तरह ही AKM की ग्लेशियर स्किन रेयर है। यह M4 के मुकाबले भी कम लोगों के पास है। इसे 2019 में PUBG Mobile के वर्जन में लाया गया था और उस समय से यह सीमित लोगों के पास ही है। इसके लेवल 7 पर जाने के लिए करीबन 60 हजार यूसी खर्च करनी पड़ती है। उस समय लोगों ने लाखों रूपये खर्च किए थे और यह स्किन पाई थी। मौजूदा समय में इसे हासिल करना ही नामुमकिन है। भविष्य में अगर यह दोबारा आती है, तो प्रो प्लेयर्स लाखों रूपये खर्च करने के लिए भी तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire MAX में पाएं मुफ्त इनाम, 30 जुलाई 2025 के Redeem Codes आए सामने

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola