BGMI में जीतते-जीतते हार जाते हैं मैच? 3 तरीके जो आखिरी कुछ मिनट में बना सकते हैं विजेता

BGMI में आखिरी कुछ मिनट में जीत दर्ज करना बेहद मुश्किल रहता है और कई लोग हार जाते हैं। हालांकि, कुछ तरीके आपको जीत की राह पर ले जा सकते हैं और आप लगातार तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं।

BGMI

BGMI में ये तरीके दिलाएंगे जीत

विज्ञापन

Ways Win Last Moment: BGMI में हर कोई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता है। सभी मैच में इसी लक्ष्य से उतरते हैं लेकिन अंत में किसी एक टीम की जीत होती है। कई खिलाड़ी हमेशा ही अंत तक जाते हैं लेकिन फिर बाहर हो जाते हैं। जीतते-जीतते उनकी हार हो जाती है लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनसे आखिरी कुछ मिनट में आप मैच पलटकर विजेता बन सकते हैं।

1. फ्रैग ग्रेनेड या मोली का करें उपयोग

मैच के अंतिम समय में सेफ जोन बेहद छोटा हो जाता है और खिलाड़ी करीब आते हैं। ऐसे में उनपर मोली या फ्रैग ग्रेनेड फेंकना अच्छा विकल्प होगा। कई लोग यह चीज नहीं करते हैं। अगर विरोधी कवर में है या आपने उसे देख लिया है, तो फिर बिना जोखिम उठाए उन्हें नॉक करने का इससे अच्छा विकल्प नहीं होगा। यह तरीका आपको हार के मुंह से बचाकर जीत दिला सकता है।

Advertisment
BGMI

2. कवर में रहें

BGMI के अंतिम जोन में हमेशा ही आपको कवर में रहना चाहिए। अगर आप खुली जगह में रहेंगे, तो विरोधियों के लिए आपको ढूंढना और नॉक करना आसान रहेगा। कोशिश करें कि आप किसी न किसी बिल्डिंग में मौजूद हो। अगर यह संभव नहीं है और खुली जगह पर हैं, तो पेड़ का कवर लेने की कोशिश करें। इस तरह से आप विरोधियों से खुद को बचा पाएंगे। इसके अलावा कोशिश यह भी करनी है कि टीम के सभी साथी आपके इर्दगिर्द हो, जिससे जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद की जा सके।

BGMI
कवर में रहें

3. स्मोक का उपयोग करें

जैसा कि हमने आपको बताया, आखिरी जोन में विरोधियों को ढूंढना आसान रहता है। ऐसे में सामने वाले प्लेयर्स के लिए आपकी जगह पता लगाना भी आसान होगा। इसी वजह से जोन छोटा होने या एक से दूसरी जगह पर जाने के लिए स्मोक का उपयोग करे। विरोधी आपको स्पॉट नहीं कर पाएंगे और उनके लिए आपको धराशाई करना मुश्किल हो जाएगा। प्रो प्लेयर्स बड़े-बड़े टूर्नामेंट में अंतिम समय में स्मोक ग्रेनेड का लगातार उपयोग करते हैं और इससे उनकी जीत के चांस बढ़ते हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ