Ways Can Win BGMI Ranked Matches: BGMI में रैंक मोड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. साधारण बैटल रॉयल मोड के मुकाबले रैंक मुकाबले में काफी मेहनत करनी होती है. उसमें जीत करना आसान नहीं होता है और कई लोग लगातार फिसड्डी साबित होते हैं. अगर आपकी हार होती आ रही है और कोई रास्ता नहीं मिल रहा है, तो कुछ तरीके आपकी मदद कर सकते हैं. हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जो रैंक मैचों में आपको जीत दिला सकते हैं.
1. सही गन कॉम्बिनेशन का चुनाव
BGMI में गन कॉम्बिनेशन का काफी ज्यादा महत्व है. खिलाड़ियों के पास एक बार में दो गन और एक पिस्टल रखने का विकल्प होता है. रैंक मैचों में कम्पटीशन अलग लेवल पर होता है और इसी वजह से सही गन का चुनाव अहम बन जाता है. अगर आप स्नाइपर उपयोग करना पसंद करते हैं, तो फिर एक लॉन्ग रेंज और एक क्लोज रेंज गन होनी चाहिए. अगर आपके हाथ असॉल्ट राइफल पर अच्छे बैठे हुए हैं, तो फिर दोनों असॉल्ट राइफल रख सकते हैं. इसी बीच M416 और Scar L को लॉन्ग रेंज के लिए उपयोग किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- BGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
2. लगातार रोटेशन करना
BGMI में कई सारे लोग एक ही जगह रहकर ही मैच खेलने की कोशिश करते हैं. ये तरीका कभी फायदेमंद नहीं रहता है. आपको लगातार सेफ जोन को ध्यान में रखते हुए एक से दूसरी जगह पर जाना चाहिए. इससे आप जोन में भी बने रहेंगे और विरोधियों को आपके खिलाफ प्लानिंग करने में भी दिक्कत होगी. अगर कोई टीम आपको स्पॉट कर लेती है, तो उनके पुश करने से पहले आपको अपनी जगह बदल देनी चाहिए. ऐसा करने से आपके उन्हें नॉक करने के चांस बढ़ जाते हैं. ये टीम को जीत के करीब ले जाता है.
3. हमेशा ही अपनी टीम के साथ खेलें
कई सारे लोग स्क्वाड मोड में अकेले खेलते हैं या रैंडम लोगों के साथ नजर आते हैं. ये गलती आपके लिए काफी बड़ी समस्या बन सकती है. रैंडम लोगों के साथ खेलने पर आप पुश नहीं कर पाते हैं और सामने वाली टीम आपको नॉक कर सकती है. इसी वजह से BGMI में आपको कभी भी अकेले खेलने की गलती नहीं करनी चाहिए. हमेशा ही अपनी टीम के साथ स्क्वाड मोड में उतरना चाहिए. जरूरत के समय आपको मदद मिलेगी और आपकी जीत के चांस दोगुने हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में लालच पड़ेगा भारी! डायमंड जनरेटर्स की सच्चाई का खुलासा, अकाउंट होगा हमेशा के लिए बैन?
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
160 days agoFree Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
348 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
349 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
350 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
351 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
354 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
354 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
357 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
358 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines