ZOOOK Explode 104 Speaker Launched: टॉप इन-क्लास टेक्नॉलॉजी के साथ स्टाइलिश प्रॉडक्ट्स फ्रेंच लाइफस्टाइल ब्रांड जूक ने अपने लेटेस्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। जूक एक्सप्लोड 104- ब्लूटूथ 4.1 मल्टी-मीडिया स्पीकर के साथ मूवी थिएटर का अनुभव लेकर आया है। इसके बेहतरीन स्पीकर्स शानदार साउंड क्वालिटी के साथ हैं। आइए इसकी कीमत, उपलब्ध और खासियत जानते हैं।
ZOOOK Explode 104- Bluetooth 4.1 Multi-Media Speaker
जूक के कंट्री हेड-इंडिया, अचिन गुप्ता ने लॉन्च के अवसर पर कहा कि “ओटीटी के अधिक प्रमुखता प्राप्त करने के साथ, उपभोक्ता अपने घरों में मूवी थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। 4.1 होम थिएटर सराउंड साउंड सिस्टम, 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ आता है जो हमें इस एहसास के करीब ला सकता है। विशाल ध्वनि अनुभव कमरे के सभी कोनों को कवर करता है। यह पार्टियों के साथ-साथ उन शांत रातों के लिए भी बहुत अच्छा है जब आप केवल कुर्सी पर लेटना चाहते हैं और पुरानी धुनें सुनना चाहते हैं। एक्सप्लोड 104 सभी मानकों पर खरा उतरता है और अगर आप पहली बार खरीदारी कर रहे हैं या अपने पुराने को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह बजट के अनुकूल विकल्प है।”
और पढ़िए –Smartphone under 10K: स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील्स, 10000 से कम में खरीदने का मौका!
ZOOOK Explode 104 Speaker Launch Price and Availability
जूक ने एक्सप्लोड 104- 65 वाट-संचालित 4.1 ब्लूटूथ मल्टीमीडिया स्पीकर सिस्टम लॉन्च किया है। ये एक शक्तिशाली सबवूफर और स्पीकर के साथ है जो मूवी थिएटर ऑडियो क्वालिटी का अनुभव देता है। इसकी कीमत सिर्फ 4999 रुपये है। जूक एक्सप्लोड 104 को प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किया गया है।
ZOOOK Explode 104 Speaker Specifications
जूक ने एक्सप्लोड 104 को डेस्कटॉप या लैपटॉप से कनेक्ट करके भी यूज किया जा सकता है। ये यूजर को बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसकी कई गुना बेहतर साउंड क्वालिटी से गेमिंग, फिल्म देखने और संगीत को बेहतरीन अनुभव मिलता है।
बात करें अन्य फीचर्स की तो इसमें वॉल्यूम के लिए डिजिटल कंट्रोल समेत कार्यात्मक रिमोट दिया गया है। इसमें भव्य एलईडी डिस्प्ले समेत अलग-अलग कंट्रोल्स और वॉल्यूम लेवल मिलते हैं। ये ब्लूटूथ से कनेक्ट हो सकता है। 10 मीटर की सीमा के अंदर इसका ब्लूटूथ 5.0 काम करता है। इसमें 65 वाट की आउटपुट पावर है जो किसी भी पार्टी में धमाल मचा सकती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
5 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
6 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
9 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
10 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
12 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
20 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines