Youtube new feature: ऑनलाइन कंटेंट बनाने वालों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग अब सिर्फ दर्शकों से बातचीत करने का तरीका नहीं रहा, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। इसी को देखते हुए YouTube ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है Gift Goals। यह फीचर TikTok के गिफ्टिंग मॉडल को चुनौती देने के लिए लाया गया है और इसके जरिए क्रिएटर्स अपनी कमाई को दोगुना कर पाएंगे।
गिफ्ट गोल्स फीचर क्या
YouTube ने नवंबर 2024 में गिफ्टिंग सिस्टम की घोषणा की थी और अब 2025 में इसे ज्यादा क्रिएटर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इस फीचर के तहत दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को गिफ्ट भेज सकते हैं। ये गिफ्ट्स Rubies में बदल जाते हैं और हर 100 Rubies=1 डॉलर में कन्वर्ट होते हैं। खास बात यह है कि ये गिफ्ट तभी रिडीम होंगे जब क्रिएटर वर्टिकल फॉर्मेट में लाइव करेगा।
टारगेट सेट कर पाएंगे क्रिएटर्स
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम में एक गोल (टारगेट) सेट कर सकते हैं। फैंस गिफ्ट्स भेजकर उस गोल को पूरा करने में मदद करेंगे। गोल पूरा होने पर क्रिएटर्स दर्शकों को बता सकते हैं कि वे इसे किस तरह सेलिब्रेट करेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ सुपर चैट्स तक सीमित थी, लेकिन अब गिफ्ट्स के लिए भी उपलब्ध है। हालांकि, जो क्रिएटर्स इस फीचर को ऑन करेंगे उन्हें सुपर स्टिकर्स का विकल्प नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Instagram पर एंगेजमेंट बढ़ाएगा ये फीचर, क्रीएटर्स के लिए होगा गेम-चेंजर
Viewers के लिए गिफ्टिंग का ऑप्शन
जो लोग अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को गिफ्ट भेजना चाहते हैं, वे Jewels नाम का बंडल खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 0.99 डॉलर से लेकर 49.99 डॉलर यानी (87 रुपये से 4324 रुपये) तक होती है। एक बार बंडल खरीदने के बाद, दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान कई बार गिफ्ट भेज सकते हैं। इसके साथ उन्हें एनिमेटेड गिफ्ट्स का सेट भी मिलता है, हालांकि फिलहाल इसमें कस्टमाइजेशन का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
बोनस भी देगा यूट्यूब
YouTube सिर्फ गिफ्टिंग फीचर ही नहीं दे रहा, बल्कि इसे और आकर्षक बनाने के लिए बोनस भी पेश कर रहा है। योग्य क्रिएटर्स को पहले तीन महीनों में गिफ्ट से हुई कमाई पर 1,000 रुपये तक का 50% बोनस मिलेगा। यानी यह फीचर सिर्फ कमाई बढ़ाने का ही साधन नहीं है, बल्कि दर्शकों और क्रिएटर्स के बीच और गहरा जुड़ाव बनाने का तरीका भी है।
TikTok को टक्कर देगा यूट्यूब
यह साफ है कि YouTube का नया Gift Goals फीचर कंटेंट इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है। TikTok की तरह अब YouTube भी लाइव गिफ्टिंग को लेकर क्रिएटर्स के लिए एक नया मौका खोल रहा है। आने वाले समय में यह फीचर न सिर्फ कमाई बढ़ाएगा बल्कि क्रिएटर्स और उनके फैंस को और करीब लाएगा।
ये भी पढ़ें-यूजर्स को WhatsApp का शानदार गिफ्ट, अब बिना गलती के जाएंगे मैसेज, क्या है नया फीचर?
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
15 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
19 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
21 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
22 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
22 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines