यूजर्स को WhatsApp का शानदार गिफ्ट, अब बिना गलती के जाएंगे मैसेज, क्या है नया फीचर?

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और शानदार फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मैसेज को कई टोन में बदल सकते हैं। जानें कैसे काम करेगा ये फीचर।

whatsapp (1)
विज्ञापन

WhatsApp रोज कुछ न कुछ नया फीचर लेकर आता है और अपने यूजर्स को चौंका देता है। ऐसा ही एक नया फीचर कंपनी ने लॉन्च किया है जिसमें यूजर को सामने वाले को एक अच्छा और सही मैसेज भेज पाएंगे। WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है Meta AI Writing Help। इसकी मदद से अब यूजर्स अपने मैसेज को पहले से ज्यादा स्मार्ट और बेहतर तरीके से लिख पाएंगे। 

कई बार ऐसा होता है कि जल्दी-जल्दी में भेजे गए मैसेज में छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं या कभी हम चाहते हैं कि मैसेज थोड़ी टोन बदल जाए, जैसे कि वो प्रोफेशनल हो, या फनी-मजेदार या इमोशनल हो। ऐसे में अब यह काम WhatsApp पर आया ये नया AI फीचर कर देगा। खास बात यह है कि WhatsApp आपके मैसेज को स्टोर नहीं करेगा, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन

Writing Help फीचर

जब आप कोई मैसेज टाइप करेंगे, तो चैट बॉक्स में एक पेंसिल आइकन दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही Meta AI आपको 3 से 4 नए सुझाव देगा। इन सुझावों में अलग-अलग टोन होंगे, जैसे Professional, Funny, Supportive या Proofread। इनमें से आप जो चाहें चुन सकते हैं और भेज सकते हैं। WhatsApp का कहना है कि इस प्रक्रिया में आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यानी AI सिर्फ सुझाव देगा, आपके मैसेज को न तो स्टोर करेगा और न ही पढ़ेगा।

सबसे ज्यादा फायदा किसे

  • स्टूडेंट्स- असाइनमेंट या प्रोफेसर को मैसेज लिखने में।
  • जॉब प्रोफेशनल्स- बॉस या क्लाइंट को प्रोफेशनल तरीके से मैसेज भेजने के लिए।
  • दोस्त और परिवार- Funny या Emotional चैट्स के लिए।
  • वे लोग जिन्हें अंग्रेजी में मैसेज लिखने में परेशानी होती है।

ऐसे काम करेगा फीचर

  • Step 1: सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को Google Play Store या App Store से अपडेट करें।
  • Step 2: अब किसी भी चैट को खोलें और मैसेज टाइप करना शुरू करें।
  • Step 3: टाइप करते समय आपको टेक्स्ट बॉक्स में छोटा-सा पेंसिल आइकन दिखाई देगा।
  • Step 4: इस आइकन पर टैप करें और Meta AI से 3-4 अलग-अलग सुझाव पाएं।
  • Step 5: आप मैसेज को Professional, Funny, Supportive या Proofread मोड में बदल सकते हैं।
  • Step 6: जो सुझाव पसंद आए, उसे चुनें और भेज दें।

ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्ट फोन, कैसे पहचाने?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ