Instagram पर एंगेजमेंट बढ़ाएगा ये फीचर, क्रीएटर्स के लिए होगा गेम-चेंजर

Instagram का नया अपडेट क्रिएटर्स की मौज कराने वाला है। अब Reels सिर्फ मजेदार ही नहीं, बल्कि ज्यादा प्रोफेशनल और ऑर्गनाइज्ड भी हो जाएंगी। जानें काम करेगा ये नया फीचर।

INSTAGRAM

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Instagram लगातार अपने यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार कंपनी ने ऐसा अपडेट रोलआउट किया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी को एक नई दिशा देगा। अब आप चाहें तो कई Reels को आपस में जोड़कर एक सीरीज या कलेक्शन बना सकते हैं। यानी अगर आप मल्टी-पार्ट कंटेंट बनाते हैं, तो दर्शकों को बार-बार आपके प्रोफाइल पर स्क्रॉल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे अगले पार्ट पर जा सकेंगे। इससे न सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ेगी, बल्कि आपके कंटेंट पर ज्यादा ट्रैफिक भी आएगा।

किसे फायदा

यह नया फीचर सिर्फ प्रोफेशनल अकाउंट वालों के लिए ही नहीं, बल्कि पर्सनल यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है। इससे क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और छोटे बिज़नेस को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन

जो लोग मल्टी-पार्ट स्टोरीज, ट्यूटोरियल्स, रेसिपी वीडियो, ट्रैवल व्लॉग्स या सीरीज बनाते हैं, वे आसानी से फॉलोअर्स को अगली रील पर भेज पाएंगे। अब क्रिएटर्स को पार्ट 2 के लिए ‘वापस आएं’ कहने की जरूरत नहीं होगी। सीधे लिंक देकर यूजर को अगले एपिसोड तक पहुंचाया जा सकेगा।

कब और कैसे मिलेगा फीचर?

इंस्टाग्राम यह फीचर धीरे-धीरे सर्वर-साइड अपडेट के जरिए रोलआउट कर रहा है। यानी शुरुआत में यह हर किसी को नहीं मिलेगा। कुछ यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट को क्रिएटर या प्रोफेशनल अकाउंट में बदलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

नई Reel में लिंक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपना वीडियो बनाकर सामान्य तरीके से Reel अपलोड करें।
  • एडिटिंग पूरी होने के बाद Next पर टैप करें और कैप्शन स्क्रीन पर जाएं।
  • यहां आपको Link a reel का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिस्ट से अपनी पुरानी Reel चुनें और चाहें तो उसका टाइटल डाल दें। (न डालने पर डिफॉल्ट नाम Linked Reel जुड़ जाएगा।)
  • अब पब्लिश कर दें, आपकी नई Reel के साथ लिंक्ड Reel भी जुड़ जाएगी।

पुरानी Reel में लिंक करने का तरीका

  • अपने प्रोफाइल से किसी भी Reel को खोलें।
  • ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
  • Link a reel ऑप्शन चुनें और लिस्ट से अपनी पसंद की Reel सिलेक्ट करें।
  • चाहें तो टाइटल डालें और फिर OK दबाकर लिंकिंग पूरी करें।

खास है ये फीचर

Instagram का नया Linked Reel फीचर उन क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी है, जो अपनी ऑडियंस को लगातार जोड़कर रखना चाहते हैं। यह फीचर कंटेंट को ज्यादा व्यवस्थित करेगा। ब्रांड्स और छोटे बिजनेस को एंगेजमेंट और रीच बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्रिएटर्स के लिए यह एक तरह से Reel Playlist जैसा काम करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ